सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी:पाकिस्तानी गोरा करने वाली क्रीमों पर प्रतिबंध, जांच में मिला तय सीमा से 5 हजार गुना ज्यादा पारा – Mp: Ban Imposed On Pakistani Skin-lightening Creams; Tests Reveal Mercury Levels 5,000 Times
भोपाल

एमपी:पाकिस्तानी गोरा करने वाली क्रीमों पर प्रतिबंध, जांच में मिला तय सीमा से 5 हजार गुना ज्यादा पारा – Mp: Ban Imposed On Pakistani Skin-lightening Creams; Tests Reveal Mercury Levels 5,000 Times

November 16, 2026


मध्य प्रदेश में जहरीली पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीमों की बिक्री, वितरण और विज्ञापन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जांच में क्रीमों में 5,000 पीपीएम तक पारा मिला है, जिससे किडनी, तंत्रिका तंत्र और त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

MP: Ban imposed on Pakistani skin-lightening creams; tests reveal mercury levels 5,000 times

पाकिस्तानी गोरा करने वाली क्रीमों पर प्रतिबंध

विस्तार

मध्य प्रदेश में त्वचा का रंग गोरा करने का दावा करने वाली खतरनाक पाकिस्तानी क्रीमों को लेकर स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने इन क्रीमों की बिक्री, वितरण और विज्ञापन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन नई दिल्ली ने  पहले ही यह स्पष्ट किया था कि भारतीय बाजार में इन क्रीमों को बेचने की अनुमति बिल्कुल नहीं है। इस फैसले के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक मनोज पुष्प ने राज्य के सभी जिला औषधि निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को इन उत्पादों की आवाजाही पर निरंतर और कड़ी निगरानी रखने को कहा है।

इंदौर और भोपाल में कार्रवाई

भोपाल और इंदौर में इन खतरनाक सौंदर्य प्रसाधनों की खेप जब्त किए जाने के तुरंत बाद प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया है। जिला औषधि निरीक्षकों को सभी क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और दुकानदारों को चेतावनी जारी करने के निर्देश मिले हैं। विक्रेताओं को इन क्रीमों की बिक्री, वितरण अथवा प्रचार-प्रसार न करने की हिदायत दी गई है। शुरुआती लैब परीक्षणों में इन पाकिस्तानी क्रीमों के भीतर लेड और मर्करी (पारा) जैसी अत्यंत विषैली और भारी धातुओं की उपस्थिति अत्यधिक मात्रा में पाई गई है।

सेहत पर जानलेवा दुष्प्रभाव

अधिकारियों के अनुसार निर्धारित सुरक्षा मानक के तहत क्रीम में पारे की मात्रा एक पार्ट्स प्रति मिलियन (पीपीएम) से भी कम होनी चाहिए। इसके विपरीत नमूनों की जांच में इन पाकिस्तानी क्रीमों में 5,000 पीपीएम तक पारा मिला है, जो तय मानक से पांच हजार गुना अधिक है। यह खतरनाक रसायन त्वचा के माध्यम से शरीर के भीतर पहुंचकर खून में घुल जाता है। इसके कारण किडनी और तंत्रिका तंत्र को स्थायी और गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इन क्रीमों के नियमित उपयोग से चेहरे का लाल रहना, त्वचा की नसें दिखाई देना, झाइयां पड़ना, त्वचा का बार-बार छिलना तथा बाल झड़ने जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X