रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हॉकी के रंग में रंगा भोपाल:सारंग और ओलंपियन सागर ने निकाली वॉकथॉन,19 नवंबर से एशियाई महिला हॉकी का महासंग्राम – Bhopal In The Grip Of Hockey Fever: Sarang And Olympian Sagar Lead A Walkathon; Women’s Asian Hockey Champions
भोपाल

हॉकी के रंग में रंगा भोपाल:सारंग और ओलंपियन सागर ने निकाली वॉकथॉन,19 नवंबर से एशियाई महिला हॉकी का महासंग्राम – Bhopal In The Grip Of Hockey Fever: Sarang And Olympian Sagar Lead A Walkathon; Women’s Asian Hockey Champions

November 15, 2026


Bhopal in the grip of hockey fever: Sarang and Olympian Sagar lead a walkathon; Women’s Asian Hockey Champions

नारी शक्ति को समर्पित हॉकी वॉकथॉन

विस्तार

भोपाल में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के आयोजन से पहले रविवार को हॉकी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। नारी शक्ति को समर्पित हॉकी वॉकथॉन में मंत्री विश्वास सारंग और ओलंपियन विवेक सागर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, व्यापारी, प्रबुद्धजन और आम नागरिक शामिल हुए। होटल लेकव्यू रंजीत से वन विहार तक निकाली गई इस वॉकथॉन के जरिए शहरवासियों को अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता से जुड़ने का संदेश दिया गया।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लक्ष्य हर युवा को खेलों से जोड़ना है। हॉकी मध्य प्रदेश और भोपाल की पहचान है। हमारा अतीत इस खेल में बेहद गौरवशाली रहा है और अब भविष्य को भी सुनहरा बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बरखेड़ा नाथू में करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार किया जा रहा है। इसका पहला चरण पूरा हो चुका है। 19 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका उद्घाटन करेंगे। इसी दिन से एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज भी होगा।

छह देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम

19 से 28 नवंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में भारत समेत एशिया की छह शीर्ष टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें करीब 150 महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। सभी मुकाबले बरखेड़ा नाथू स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में होंगे। दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है। प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण 166 देशों में स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-पहाड़ों पर बर्फबारी से कांपा एमपी: 19 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे, बीस नवंबर के बाद बारिश के आसार

अंतरराष्ट्रीय हॉकी के लिए तैयार भोपाल

भोपाल को एफआईएच कैटेगरी-1 स्टेडियम का गौरव हासिल करने वाला देश का दूसरा शहर बताया गया है। मंत्री सारंग ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक हॉकी चैंपियनशिप नहीं है, बल्कि खेल के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने का भी मंच बनेगा। प्रतियोगिता के दौरान हॉकी के विभिन्न पहलुओं पर सेमिनार और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X