रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी:भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के चार नेताओं को जगह, वैभव पवार बने राष्ट्रीय मंत्री – Mp: Four Leaders Join Bjp Obc Morcha National Team, Vaibhav Pawar Appointed National Secretary
भोपाल

एमपी:भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के चार नेताओं को जगह, वैभव पवार बने राष्ट्रीय मंत्री – Mp: Four Leaders Join Bjp Obc Morcha National Team, Vaibhav Pawar Appointed National Secretary

November 22, 2026


MP: Four Leaders Join BJP OBC Morcha National Team, Vaibhav Pawar Appointed National Secretary

भाजपा का झंडा

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें मध्य प्रदेश के चार नेताओं को शामिल कर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश के वैभव पंवार को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। जारी सूची के मुताबिक, प्रदीप माहौर सोनी को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं, सीताराम बाथम और समीक्षा गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी मिली है। इन नियुक्तियों के साथ ही मध्य प्रदेश के नेताओं की राष्ट्रीय संगठन में भागीदारी बढ़ी है। पार्टी की ओर से ओबीसी मोर्चा के जरिए पिछड़ा वर्ग के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश के चार नेताओं को राष्ट्रीय टीम में जगह मिलना राजनीतिक और संगठनात्मक लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- दागदार खाकी: मध्यप्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर से एएसपी तक कठघरे में, सीएम की सख्ती के बाद भी हो रहे सौदे-बट्टे

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X