शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी:भाजपा विधायक रामनिवास शाह की कार फायर ब्रिगेड से धुलने का दावा, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल – Mp: Claim That Bjp Mla Ramniwas Shah Car Was Washed Using A Fire Brigade Vehicle Viral Video Raises Questions
सिंगरौली

एमपी:भाजपा विधायक रामनिवास शाह की कार फायर ब्रिगेड से धुलने का दावा, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल – Mp: Claim That Bjp Mla Ramniwas Shah Car Was Washed Using A Fire Brigade Vehicle Viral Video Raises Questions

November 7, 2026


MP: Claim that BJP MLA Ramniwas Shah car was washed using a fire brigade vehicle viral video raises questions

कार धुलवाते विधायक

विस्तार

सिंगरौली में नगर निगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक रामनिवास शाह की निजी कार धोए जाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक के बिलौंजी स्थित शासकीय आवास के बाहर खड़ी कार पर फायर ब्रिगेड वाहन से पाइप के जरिए पानी डाला जाता दिखाई दे रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद सरकारी संसाधनों के निजी इस्तेमाल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन सेवा के वाहन और कर्मचारियों का इस्तेमाल निजी वाहन की धुलाई के लिए कैसे किया गया। मामला सामने आने के बाद अब इस बात को लेकर भी सवाल खड़ा हो गया है कि इस तरह के इस्तेमाल की अनुमति किसने दी।

पढ़ें: कूनो में फिर गायब हुई मादा चीता निर्वा, 500 मीटर के सिग्नल ने बढ़ाई वन विभाग की चिंता; पांच टीमें उतरीं

फायर ब्रिगेड से गाड़ी धुलवाने का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो को लेकर सरकारी मशीनरी की जवाबदेही पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड का इस्तेमाल आपातकालीन परिस्थितियों और जनसेवा के लिए होना चाहिए, न कि निजी काम के लिए। हालांकि, मामले में नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान और विधायक रामनिवास शाह की ओर से फिलहाल कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस मामले में अभी तक वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही फायर ब्रिगेड के वाहन को निजी कार की धुलाई में इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी या नहीं, यह भी स्पष्ट नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की जांच और जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग उठ रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X