शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mp:तिरंगा यात्रा में 12 छात्र-छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, उमस में घंटों इंतजार और पानी-नाश्ते की कमी के आरोप – Mp: 12 Students Fall Ill During Tiranga Yatra Allegations Of Hours-long Wait In Humid Conditions
सिंगरौली

Mp:तिरंगा यात्रा में 12 छात्र-छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, उमस में घंटों इंतजार और पानी-नाश्ते की कमी के आरोप – Mp: 12 Students Fall Ill During Tiranga Yatra Allegations Of Hours-long Wait In Humid Conditions

November 8, 2026


MP: 12 students fall ill during Tiranga Yatra allegations of hours-long wait in humid conditions

बच्चों की तबीयत बिगड़ी

विस्तार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में तिरंगा यात्रा के दौरान 12 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। प्रतिभागियों ने इसके लिए गर्मी, उमस, प्यास और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने को जिम्मेदार ठहराया। यह घटना बुधवार को हुई। कृषि एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह के विधानसभा क्षेत्र में आयोजित तिरंगा यात्रा में आठ स्कूलों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

छात्रों ने बताया कि उनमें से कुछ करीब छह किलोमीटर पैदल चलकर चित्रांगी क्षेत्र पहुंचे थे। जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर चित्रांगी में उन्हें मंत्री के आने के इंतजार में करीब एक घंटे तक गर्मी और उमस में खड़ा रहना पड़ा। छात्रों ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान पीने के पानी और नाश्ते की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी।

पढे़ं: पत्नी उसी कमरे में सो रही थीं, अचानक चली गोली; गढ़ी रियासत के वंशज की हो गई मौत

तिरंगा यात्रा शुरू होने के बाद कुछ छात्रों ने चक्कर आने और कमजोरी की शिकायत की, जबकि कुछ छात्राएं बेहोश होकर गिर गईं। एक छात्रा ने सांस लेने में तकलीफ की भी शिकायत की। हालत बिगड़ने पर शिक्षकों ने 12 छात्रों को ऑटो-रिक्शा से चित्रांगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

खंड चिकित्सा अधिकारी हरिशंकर बैस ने बताया कि 12 बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। उपचार के बाद सभी को एक घंटे के भीतर छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि एक छात्र को पहले से मौजूद स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण ऑक्सीजन दी गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X