मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को तीन अधीक्षण यंत्रियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। विभाग ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार, शालिग राम बघेल को प्रभारी प्रमुख अभियंता (बीएंडआर), लोक निर्माण विभाग भोपाल बनाया गया है। इससे पहले वे प्रभारी प्रमुख अभियंता (भवन) के पद पर कार्यरत थे। वहीं, रामलाल वर्मा को प्रभारी मुख्य अभियंता के पद से हटाकर मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम, भोपाल में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें पर्यटन विभाग के अंतर्गत सेवाएं देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें- कौन होगा नया डीजीपी: यूपीएससी ने दी तीन नामों को हरी झंडी, अब राज्य सरकार चुनेगी नया पुलिस मुखिया
इसी तरह, उज्जैन परिक्षेत्र में प्रभारी मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत योगेंद्र सिंह बागोले को भोपाल बुलाकर प्रभारी प्रमुख अभियंता (भवन) बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग ने 20 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सभी तबादले आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: भोपाल के वैज्ञानिकों ने बनाई बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन, एक डोज सिर्फ 2 रुपये में होगी उपलब्ध