ओंकारेश्वर:विकास के नाम पर आशियाने उजड़ने का डर, सिंहस्थ की तैयारी को लेकर संशय में रहवासी, बुलाई बैठक – Omkareshwar: Residents To Meet Over Fears Of Displacement Due To Simhastha 2028 Development Projects

ओंकारेश्वर
November 4, 2026

ओंकारेश्वर
आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर ओंकारेश्वर में विकास एवं निर्माण कार्यों की तैयारियां तेज हो रही हैं। इसी बीच निर्माण कार्यों के नाम पर नगर के रहवासियों को हटाए जाने की आशंका को लेकर नागरिकों के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम 4 बजे ओंकारेश्वर में नगर के नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।
बैठक में शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, विष्णुपुरी सहित ओंकारेश्वर नगर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष नागरिक शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सिंहस्थ 2028 के लिए प्रस्तावित निर्माण एवं विकास कार्यों, उनकी संभावित रूपरेखा तथा इन कार्यों से स्थानीय रहवासियों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर सामूहिक रूप से चर्चा करना है।
ये भी पढ़ें: इंदौर: रेडिएंट कॉलेज में गरबा आयोजन को लेकर बजरंग दल ने जताई आपत्ति, आयोजन रद्द, किया हनुमान चालीसा का पाठ
नागरिकों का कहना है कि सिंहस्थ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन के लिए विकास कार्य आवश्यक हैं और वे भी नगर के विकास तथा तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के पक्षधर हैं लेकिन विकास की प्रक्रिया में वर्षों से निवास कर रहे स्थानीय परिवारों के हितों और उनके आशियानों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। बैठक में प्रशासन की प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी, प्रभावित होने वाले क्षेत्रों और परिवारों की स्थिति तथा भविष्य में उठाए जाने वाले कदमों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद नागरिकों की सहमति से आगे की रणनीति और पूरी रूपरेखा तय किए जाने की संभावना है।
यह बैठक किसी राजनीतिक दल के बैनर तले नहीं बल्कि स्थानीय नागरिकों की अपनी समस्याओं और अधिकारों को लेकर सामूहिक चर्चा के रूप में देखी जा रही है। नागरिकों का कहना है कि उनकी मांग विकास का विरोध करना नहीं, बल्कि विकास के साथ स्थानीय लोगों के हितों और सम्मान की रक्षा सुनिश्चित करना है। सिंहस्थ 2028 ओंकारेश्वर के लिए धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण आयोजन है। ऐसे में आज होने वाली बैठक पर नगरवासियों के साथ-साथ प्रशासन की भी नजर रहेगी।
November 13, 2026
खंडवा में भीषण सड़क हादसे में कांग्रेस के दो नेताओं की मौत विस्तार जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के लछोरा गांव के पास शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में कार और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। हादसे में बुरहानपुर जिले के खकनार से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय महाजन और उनके साथी सुनील की मौत हो […]
November 12, 2026
पंडित दुबे ने आगे बताया, “जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रशासन के माध्यम से जो शुकदेव मुनि द्वार का चौड़ीकरण किया गया, उससे श्रद्धालु काफी शीघ्रता से एवं सुविधाजनक रूप से दर्शन कर पा रहे हैं। अब एक घंटे में काफी सुलभता से दर्शन कर रहे हैं।
November 12, 2026
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने साप्ताहिक कार्यक्रमों की शुरुआत की है। इस वर्ष राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम 16 नवंबर को खंडवा जिले के नाहल्दा स्थित कॉलेज स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में […]
