शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
औरंगजेब को क्यों खटकती थी दीपावली की रोशनी? 1665 और 1667 के शाही फरमानों में क्या था?
नॉलेज

औरंगजेब को क्यों खटकती थी दीपावली की रोशनी? 1665 और 1667 के शाही फरमानों में क्या था?

November 8, 2026


Last Updated:

Diwali in Mughal Era: मुगलों के जमाने में दीपावली जोर शोर से मनाई जाती थी. अकबर ने इसकी शुरुआत की थी, मगर औरंगजेब के जमाने में दीपावली का उत्साह मंद पड़ा था. पहले औरंगजेब ने गुजरात में बाजारों में दिया जलाने पर रोक लगाई बार में पूरे साम्राज्य में आतिशबाजी पर बैन लगा दिया था.

औरंगजेब को खटकती थी दीपावली की रोशनी? 1665-1667 के शाही फरमानों में क्या था?Zoom

औरंगजेब ने सार्वजनिक रोशनी और आतिशबाजी पर बैन लगाया था. (फोटो-विकीमीडिया कॉमन्स)

मुगलों में अकेला अकबर का शासन ऐसा था, जिसने दीपावली को पूरे जोर-शोर और उत्साह से मनाया. जहांगीर और उसके बाद शाहजहां तक दिवाली मनाने की परंपरा के प्रमाण मुगलिया इतिहास में मिलते हैं. मगर इसके बाद का दौर दीपावली के लिए अच्छा नहीं रहा. खासतौर से औरंगजेब के जमाने में कई बार दीपावली के सार्वजनिक आयोजनों पर पाबंदियां लगाई गईं थीं. औरंगजेब ने इसके लिए शाही फरमान जारी किए थे.

औरंगज ने सबसे पहले 22 नवंबर 1665 को आदेश जारी किया था. इसका उल्लेख गुजरात के इतिहास से जुड़ी फारसी पुस्तक मिरात-ए-अहमदी में मिलता है. किताब के 276 पेज नंबर के मुताबिक औरंगजेब ने गुजरात के सूबेदार को आदेश था कि अहमदाबाद और गुजरात के परगनों में दीपावली पर बाजार रोशन नहीं होने चाहिए. हालांकि इसमें घरों में दिए जलाने से रोकने के बारे में नहीं लिखा था.

9 अप्रैल 1667 को औरंगजेब ने एक और आदेश जारी कराया था.यह आदेश मुगल दरबार के आधिकारिक समाचार अभिलेख अखबारात ए दरबार ए मुअल्ला में दर्ज है. इसके मुताबिक औरंगजेब ने अपने अधिकारी जुमदत-उल-मुल्क को आदेश दिया था कि साम्राज्य के सभी सूबों में प्रतिबंध लगा दिया जाए.दिल्ली में भी फौलाद खान को निर्देश दिया गया था कि ढोल पिटवाकर लोगों को बताया जाए कि कोई आतिशबाजी न करे. हालांकि इस आदेश में सिर्फ आितशबाजी पर रोक की बात थी. दीपावली के पूरे त्योहार पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया था. चूंकि आतिशबाजी और दीपावली का आपस में संबंध है, इसीलिए इसका असर पड़ना स्वाभाविक था.

इतिहासकार मानते हैं कि औरंगजेब ने हमेशा इस्लामी कानून और धार्मिक सिद्धांतों को ज्यादा महत्व दिया. उसके शासनकाल में हिंदू धार्मिक मेलों पर प्रतिबंध, मंदिरों के निर्माण और पुराने मंदिरों की मरम्मत पर रोक जैसे आदेश भी दिए जाने की बात कही जाती है. कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के इतिहास के प्रोफेसर की ओर से रिसर्च के लिए बनाई गई संस्थान MANAS के मुताबिक 1668 में हिंदू धार्मिक मेलों पर पाबंदी लगाई गई थी. इसके अलावा 1669 में मंदिरों के निर्माण और पुराने मंदिरों की मरम्मत पर रोक लगाने का आदेश जारी हुआ था. इसी समय अकबर के समय से चली आ रही झरोखा दर्शन परंपरा भी बंद कर दी गई थी.इसके बाद 1679 में उसने जजिया कर दोबारा लागू कर दिया था.

दरअसल औरंगजेब के दूसरे आदेश में आतिशबाजी न करने का जिक्र था, जबकि पहले फरमान में बाजारों में रोशनी करने का ऐलान किया गया था. इतिहासकारों के मुताबिक जो भी फरमान थे, उनमें दीपावली का जिक्र नहीं था. हालांकि इसे अप्रत्यक्ष तौर पर सार्वजनिक आयोजनों पर रोक की तरह माना जाता है. मगर आम परिवारों पर सीधे दीपावली मनाने पर कोई रोक नहीं थी. अताउल्लाह की शोध थीसिस द सिटी ऑफ दिल्ली ड्यूरिंग 18th सेंचुरी में दीपावली मनाने का जिक्र मिलता है.

authorimg
Ambar BajpaiDeputy News Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X