शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
औरैया:हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, सीओ बोले- हत्या की बढ़ेगी धारा, आरोपियों की तलाश जारी – Auraiya Youth Injured In An Attack Dies During Treatment Co States That Murder Charges Will Be Added
कानपुर

औरैया:हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, सीओ बोले- हत्या की बढ़ेगी धारा, आरोपियों की तलाश जारी – Auraiya Youth Injured In An Attack Dies During Treatment Co States That Murder Charges Will Be Added

November 13, 2026


Auraiya Youth injured in an attack dies during treatment CO states that murder charges will be added

सांकेतिक

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ज्ञानपुर प्रताप सिंह में दिवाली के एक दिन पहले सात नवंबर को पुरानी रंजिश को नामजद लोगों ने बाजार से घर लौट रहे एक युवक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था। घायल युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार को ग्वालियर में मौत हो गई। अब पूर्व में दर्ज मारपीट व एससीएसटी के मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।

क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर प्रताप सिंह निवासी सुभाष पुत्र काशीराम दोहरे ने बताया कि उनका भतीजा अंकित दोहरे पुत्र श्याम सुंदर बीते सात नवंबर की रात आठ बजे फुटेकुआ से बाजार करके वापस घर आ रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा तभी गांव के पास विपक्षी जयवीर पुत्र दुलारे व उनके एक रिश्तेदार शिवम ने हमारे भतीजे को रास्ते में रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X