लोकसभा सांसद कंगना रनौत के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय में शिकायत पहुंची है। कैप्टन अतुल शर्मा ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को लिखित शिकायत सौंपकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और समयबद्ध साइबर फॉरेंसिक जांच करवाने का आग्रह किया है। शिकायत में 10 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पोस्ट की सामग्री पर आपत्ति जताई गई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, कंगना रनौत के सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल से साझा पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, संजय गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौत से जुड़े घटनाक्रम का उल्लेख किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पोस्ट में इन ऐतिहासिक घटनाओं को लेकर ऐसे दावे और टिप्पणियां की गई हैं, जिनकी भाषा और प्रस्तुति पर आपत्ति है। शिकायतकर्ता ने इसे भ्रामक और आपत्तिजनक बताते हुए पुलिस से इसकी जांच करने का अनुरोध किया है।