बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कन्नौज:किसान की संदिग्ध हालातों में मौत, कोल्ड ड्रिंक में जहर देने का आरोप, अस्पताल में तोड़ा दम, परिजन बेहाल – Kannauj Farmer Dies Under Suspicious Circumstances Allegations Of Poisoning Via A Soft Drink
कन्नौज

कन्नौज:किसान की संदिग्ध हालातों में मौत, कोल्ड ड्रिंक में जहर देने का आरोप, अस्पताल में तोड़ा दम, परिजन बेहाल – Kannauj Farmer Dies Under Suspicious Circumstances Allegations Of Poisoning Via A Soft Drink

November 18, 2026


Kannauj Farmer dies under suspicious circumstances allegations of poisoning via a soft drink

मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर लोधपुर  निवासी युवा किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कानपुर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में ले गए, जहां कई दिनों तक उपचार चला। हालत में सुधार न होने पर उसे घर लाया गया।  इसके बाद में 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्राम कुंवरपुर लोधपुर निवासी राकेश कुमार राजपूत के सबसे छोटे पुत्र गोविंद राजपूत खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक, एक नवंबर 2026 को पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने गोविंद को अपने घर बुलाकर ले गया था। आरोप है कि वहां उसने ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। घर लौटने के कुछ देर बाद ही गोविंद की हालत बिगड़ने लगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X