बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
तुलसी विवाह 2026:देवउठनी एकादशी कब है? जानें तुलसी विवाह की तारीख, तिथि और पूजा मुहूर्त – Kab Hai Dev Uthani Ekadashi And Tulsi Vivah 2026 Date Significance And Shubh Muhurat
अध्यात्म

तुलसी विवाह 2026:देवउठनी एकादशी कब है? जानें तुलसी विवाह की तारीख, तिथि और पूजा मुहूर्त – Kab Hai Dev Uthani Ekadashi And Tulsi Vivah 2026 Date Significance And Shubh Muhurat

November 18, 2026


Dev Uthani Ekadashi And Tulsi Vivah 2026: हिंदू धर्म में सभी एकादशियों का विशेष महत्व माना जाता है, लेकिन देवउठनी एकादशी को बेहद खास माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। इसी के साथ विवाह सहित अन्य शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। देवउठनी एकादशी के अवसर पर कई लोग तुलसी विवाह भी करते हैं, जबकि कुछ स्थानों पर द्वादशी तिथि को तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का विवाह कराया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह कब मनाया जाएगा और पूजा के लिए कौन-से शुभ मुहूर्त रहेंगे।

देवउठनी एकादशी के दिन करें ये 5 अचूक उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

kab hai Dev Uthani Ekadashi and tulsi vivah 2026 Date Significance and shubh muhurat

Dev Uthani Ekadashi And Tulsi Vivah 2026
– फोटो : adobe stock

देवउठनी एकादशी 2026 कब है?

  • कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी।
  • इस तिथि का समापन 21 नवंबर को सुबह 06 बजकर 32 मिनट पर होगा।
  • उदयातिथि के अनुसार, देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर 2026 को रखा जाएगा।

कार्तिक पूर्णिमा: कब है कार्तिक पूर्णिमा और इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा क्यों कहते हैं? जानें दीपदान का महत्व

kab hai Dev Uthani Ekadashi and tulsi vivah 2026 Date Significance and shubh muhurat

Dev Uthani Ekadashi And Tulsi Vivah 2026
– फोटो : freepik

देवउठनी एकादशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05 बजकर 01 मिनट से 05 बजकर 44 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 35 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 26 मिनट से 05 बजकर 52 मिनट तक
kab hai Dev Uthani Ekadashi and tulsi vivah 2026 Date Significance and shubh muhurat

Dev Uthani Ekadashi And Tulsi Vivah 2026
– फोटो : Amar Ujala

तुलसी विवाह 2026 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह कराया जाता है। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ पूरे विधि-विधान से संपन्न किया जाता है। इस साल द्वादशी तिथि 21 नवंबर 2026 को सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ होगी और 22 नवंबर 2026 को सुबह 04 बजकर 56 मिनट पर समाप्त। उदया तिथि के अनुसार, तुलसी विवाह 21 नवंबर 2026, शनिवार के दिन किया जाएगा।

नवंबर-दिसंबर इन चार राशि वालों का रहेगा अच्छा समय, नई नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे शानदार परिणाम

kab hai Dev Uthani Ekadashi and tulsi vivah 2026 Date Significance and shubh muhurat

Dev Uthani Ekadashi And Tulsi Vivah 2026
– फोटो : adobe stock

तुलसी विवाह 2026 शुभ मुहूर्त

  • प्रदोष काल पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम 5 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 49 मिनट तक
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 40 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 5 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 13 मिनट तक
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X