शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
करवा चौथ 2026:पार्लर नहीं जा पाईं तो घर पर खुद से करें फेशियल, इन घरेलू चीजों से पाएं चेहरे पर निखार – Karwa Chauth 2026 How To Do Facial At Home Ghar Par Facial Kaise Karen
फैशन

करवा चौथ 2026:पार्लर नहीं जा पाईं तो घर पर खुद से करें फेशियल, इन घरेलू चीजों से पाएं चेहरे पर निखार – Karwa Chauth 2026 How To Do Facial At Home Ghar Par Facial Kaise Karen

October 29, 2026


 Karwa Chauth Facial At Home: करवा चौथ पर हर महिला खूबसूरत और निखरी हुई त्वचा के साथ तैयार होना चाहती है। इस दिन साड़ी, गहनों और मेकअप के साथ चेहरे का ग्लो भी पूरे लुक में चार चांद लगा देता है। लेकिन अगर पार्लर जाने का समय नहीं मिल पाया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही कुछ आसान स्टेप्स की मदद से फेशियल कर सकती हैं।

पार्लर जाए बिना चेहरे पर निखार पाना चाहते हैं तो कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके घर पर ही फेशियल कर सकते हैं। आज हम आपको घर पर फेशियल करने का स्टेप-बाई-स्टेप तरीका बताएंगे। इससे न सिर्फ समय और पैसे की बचत होगी, बल्कि आपकी स्किन भी लंबे समय तक हेल्दी और ग्लोइंग रहेगी। 

Karwa chauth 2026 how to do facial at home ghar par facial kaise karen

अच्छे से साफ करें चेहरा
– फोटो : Ai generated

चेहरे की सफाई

फेशियल की शुरुआत चेहरे की सफाई से करें। चेहरे पर जमा गंदगी, तेल और मेकअप को हटाने के लिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो कच्चे दूध से भी चेहरा साफ कर सकते हैं। इसके अलावा बेसन, कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाकर घरेलू क्लींजर तैयार करके भी चेहरे की सफाई कर सकते हैं।

Karwa chauth 2026 how to do facial at home ghar par facial kaise karen

स्क्रबिंग
– फोटो : Ai generated

डेड स्किन हटाने के लिए अपनाएं ये तरीका

चेहरे पर जमा डेड स्किन को हटाने के लिए स्क्रब करना जरूरी है। इसके लिए चीनी, शहद और नींबू के रस को मिलाकर एक नेचुरल स्क्रब तैयार करें, अब इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाए। इससे स्किन साफ और फ्रेश नजर आती है। 

Karwa chauth 2026 how to do facial at home ghar par facial kaise karen

एलोवेरा से मसाज
– फोटो : Ai generated

 चेहरे पर एलोवेरा से मसाज

स्क्रब करने के बाद चेहरे पर 1 से 2 मिनट तक एलोवेरा जेल से मसाज करें। एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे की नमी बनाए रखते हैं और स्किन पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं। 

Karwa chauth 2026 how to do facial at home ghar par facial kaise karen

चेहरे को दें स्टीम
– फोटो : Ai generated

ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे लें स्टीम

फेशियल के दौरान स्टीम लेना भी बेहद जरूरी होता है। इसके लिए एक बर्तन में पानी उबालें और थोड़ा दूरी बनाकर चेहरे को भाप दें। सिर को तौलिए से ढक लें और 5 से 10 मिनट तक स्टीम लें। इससे स्किन के पोर्स खुल जाते हैं और चेहरे की गहराई से सफाई होती है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X