शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
करवा चौथ 2026:लाल रंग की साड़ी से लेकर सूट तक में दिखेंगी बेहद खूबसूरत, इन अभिनेत्रियों से लें प्रेरणा – Karwa Chauth 2026: Look Stunning Red Saree To Lehenga By Following These Fashion Tips
फैशन

करवा चौथ 2026:लाल रंग की साड़ी से लेकर सूट तक में दिखेंगी बेहद खूबसूरत, इन अभिनेत्रियों से लें प्रेरणा – Karwa Chauth 2026: Look Stunning Red Saree To Lehenga By Following These Fashion Tips

November 4, 2026


Karwa Chauth Traditional Red Saree Or Suit Looks: करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए खास होता है और इस दिन हर कोई अपने लुक को सबसे खूबसूरत बनाना चाहती है। इस मौके पर लाल रंग का क्रेज हमेशा बना रहता है। लाल रंग न सिर्फ सुहाग का प्रतीक माना जाता है, बल्कि यह आपके ट्रेडिशनल लुक में भी चार चांद लगा देता है। अगर आप भी करवा चौथ पर लाल साड़ी या लहंगा पहनकर दुल्हन जैसा खूबसूरत अंदाज पाना चाहती हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इन स्टाइलिश रेड लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

Karwa chauth 2026: look stunning red saree to lehenga by following these fashion tips

करवा चौथ रेड कलर फैशन
– फोटो : @madhuridixitnene

लाल साड़ी के साथ गोल्ड ज्वेलरी कॉम्बिनेशन

करवा चौथ पर पारंपरिक और खूबसूरत लुक पाने के लिए लाल साड़ी के साथ गोल्ड ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन बेहतरीन विकल्प हो सकता है। लाल रंग जहां आपके लुक में फेस्टिव चार्म जोड़ता है, वहीं गोल्ड ज्वेलरी पूरे आउटफिट को रॉयल और एलिगेंट टच देती है। आप इस लुक को गोल्डन झुमकों, नेकलेस, चूड़ियों और हल्के ग्लैम मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं। करवा चौथ के खास मौके पर यह क्लासिक कॉम्बिनेशन आपको आकर्षक और स्टाइलिश लुक देने में मदद करेगा।

Karwa chauth 2026: look stunning red saree to lehenga by following these fashion tips

करवा चौथ 2026 पर लाल रंग का ट्रेंडी फैशन
– फोटो : @kareenakapoorkhan

ट्रेडिशनल रेड आउटफिट में ग्लैमर का तड़का 

करवा चौथ  पर हर महिला अपने लुक को खास और स्टाइलिश बनाना चाहती है। ऐसे में अगर आप ट्रेडिशनल आउटफिट में ग्लैमर का तड़का लगाना चाहती हैं, तो कट स्लीव ब्लाउज के साथ हैवी एम्ब्रॉयडरी साड़ी ट्राई कर सकती हैं। वहीं, लाल रंग का जयपुरी सूट भी आपके लुक में चार्म और क्लासी टच जोड़ सकता है। इस तरह के आउटफिट को स्टेटमेंट जूलरी के साथ स्टाइल करके आप अपने फेस्टिव लुक को और भी आकर्षक बना सकती हैं।

Karwa chauth 2026: look stunning red saree to lehenga by following these fashion tips

करवा चौथ 2026 ट्रेंडी फैशन
– फोटो : @deepikapadukone

रेड आउटफिट में रॉयल ट

करवा चौथ पर ट्रेडिशनल लुक में रॉयल टच जोड़ने के लिए हैवी गोल्डन ज़री की साड़ी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। इस तरह की साड़ी के साथ गजरे से सजा लो बन हेयरस्टाइल आपके लुक में चार चांद लगा देगा। खास बात यह है कि यह हेयरस्टाइल साड़ी के साथ-साथ सूट्स पर भी खूब जचेगा और आपके फेस्टिव लुक को एलिगेंट बनाने में मदद करेगा।

करवा चौथ 2026: साड़ी के साथ खूब जंचेंगे ब्लाउज के ये आकर्षक बैक नेक डिजाइन, खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद

Karwa chauth 2026: look stunning red saree to lehenga by following these fashion tips

रेड कलर का पोल्का डॉट साड़ी और सूट
– फोटो : @Kajol Devgan

पोल्का डॉट साड़ी और सूट

अगर आपको सादगी के साथ स्टाइलिश दिखना पसंद है, तो पोल्का डॉट साड़ी और सूट आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। छोटे-छोटे डॉट्स वाला यह प्रिंट आपके ट्रेडिशनल लुक को खूबसूरत और एलिगेंट बनाता है। करवा चौथ पर आप पोल्का डॉट साड़ी को स्टेटमेंट जूलरी और खूबसूरत हेयरस्टाइल के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं, पोल्का डॉट सूट के साथ हल्की जूलरी और मिनिमल मेकअप चुनकर अपने लुक को सिंपल, सोबर और फैशनेबल बना सकती हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X