सहारनपुर की पंजाब नेशनल बैंक (PNB) करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोट मिलने के मामले में बैंक स्तर पर बड़ी कार्रवाई हुई है। करेंसी चेस्ट और पंजाब नेशनल बैंक के कुल 14 कर्मचारियों का दक्षिण भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थानांतरण कर दिया गया है।
इस मामले की जांच पहले एसआईटी कर रही थी, लेकिन तीन सितंबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच अपने हाथ में ले ली थी। एनआईए अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि, जाली नोट करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे, इसका स्रोत अभी सामने नहीं आ सका है।
17.29 करोड़ के जाली नोट मिलने के बाद 14 कर्मचारियों का तबादला
सहारनपुर की पंजाब नेशनल बैंक करेंसी चेस्ट में जाली नोट मिलने के मामले में बैंक ने कार्रवाई की है। करेंसी चेस्ट और पंजाब नेशनल बैंक के 14 कर्मचारियों का स्थानांतरण दक्षिण भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में कर दिया गया है। यह कार्रवाई मामले में जांच और गिरफ्तारियों के बाद हुई है।
एलडीएम नवनीत शर्मा ने बताया कि यह मामला उनके कार्यक्षेत्र का नहीं है। कर्मचारियों के स्थानांतरण की कार्रवाई सर्किल कार्यालय या मेरठ से की गई है।
यह भी पढ़ें: वेस्ट यूपी में मौसम: मेरठ-एनसीआर में तीन दिन बाद खिली धूप, बारिश से हवा हुई साफ; मेरठ का AQI 58 पर पहुंचा