सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कानपुर देहात:गोशाला के टिनशेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस – Kanpur: Man’s Body Found Hanging In A Cattle Shelter; Police Launch Investigation
कानपुर

कानपुर देहात:गोशाला के टिनशेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस – Kanpur: Man’s Body Found Hanging In A Cattle Shelter; Police Launch Investigation

November 16, 2026


Kanpur: Man’s body found hanging in a cattle shelter; police launch investigation

सांकेतिक तस्वीर

रनियां थाना क्षेत्र के करबक गांव में सोमवार सुबह गोशाला के टिनशेड में एक युवक का शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर घटना की जानकारी जुटाई। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भग्गा निवादा निवासी गोविंद (41) पुत्र मुन्ना सिंह करीब 10 वर्षों से अपनी ससुराल करबक गांव में रह रहा था। वह गांव की गोशाला में केयरटेकर के पद पर काम करता था और परिवार के साथ रहता था। सोमवार सुबह करीब सात बजे उसका शव गोशाला के टिनशेड में रस्सी के सहारे लटका मिला। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X