शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कान्हा की नगरी मथुरा में गोवर्धन पूजा:सिर पर प्रसाद की टोकरी, विदेशी श्रद्धालु भी लगा रहे हाजिरी; Video – Devotees Throng Govardhan On Govardhan Puja, Foreign Visitors Join The Celebrations
मथुरा

कान्हा की नगरी मथुरा में गोवर्धन पूजा:सिर पर प्रसाद की टोकरी, विदेशी श्रद्धालु भी लगा रहे हाजिरी; Video – Devotees Throng Govardhan On Govardhan Puja, Foreign Visitors Join The Celebrations

November 10, 2026


Devotees Throng Govardhan on Govardhan Puja, Foreign Visitors Join the Celebrations

गोवर्धन पूजा के लिए जाते श्रद्धालु
– फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

मथुरा में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर गिरिराज धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पहुंच रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली में गिरिराज महाराज के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

 विदेशी भक्त सिर पर प्रसाद की टोकरियों को लेकर गिरिराज प्रभु को भोग अर्पित करने आ रहे हैं। गोवर्धन पूजा को लेकर पूरे गिरिराज धाम में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु गिरिराज महाराज के समक्ष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। 

वहीं बड़ी संख्या में भक्त गिरिराज पर्वत की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। मंदिरों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर लगातार श्रद्धालुओं का आवागमन बना हुआ है। गिरिराज महाराज के जयकारों से समूचा धाम गुंजायमान हो रहा है। गोवर्धन पूजा के अवसर पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ ब्रज की धार्मिक और आध्यात्मिक महिमा को दर्शा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X