शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Gonda News:लिफ्ट बंद… सीढ़ियों पर बढ़ रहा मरीजों का दर्द – Lift Out Of Service… Patients’ Suffering Intensifies On The Stairs
गोंडा

Gonda News:लिफ्ट बंद… सीढ़ियों पर बढ़ रहा मरीजों का दर्द – Lift Out Of Service… Patients’ Suffering Intensifies On The Stairs

November 13, 2026


Lift out of service... patients' suffering intensifies on the stairs

गोंडा के मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट खराब होने के कारण प्लास्टर लगे बच्चे को लेकर सीढ़ी से उतरती महि

गोंडा। मेडिकल कॉलेज की न्यू बिल्डिंग में करीब एक माह से लिफ्ट खराब होने के कारण हड्डी रोगियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भवन के प्रथम तल पर हड्डी रोग विभाग की ओपीडी और उसके बगल में प्लास्टर रूम संचालित है। ऐसे में चोट और फ्रैक्चर के बाद इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों को सीढ़ियों के सहारे ऊपर जाने और नीचे उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 100 मरीज पहुंचते हैं। इनमें कई मरीजों के हाथ-पैर में प्लास्टर बंधा होता है। लिफ्ट बंद होने के कारण तीमारदारों को उन्हें सहारा देकर सीढ़ियों से ले जाना पड़ता है। बृहस्पतिवार को बच्चे को प्लास्टर बंधवाने के बाद गोद में लेकर सीढ़ियों से नीचे उतर रहीं शांति देवी ने कहा कि यदि लिफ्ट खराब है तो प्लास्टर रूम को नीचे ही संचालित किया जाना चाहिए, ताकि मरीजों को परेशानी न हो।

वहीं, अपने बाबा को इलाज के लिए लेकर आए पंकज ने बताया कि चोट के कारण बुजुर्ग पहले से ही काफी तकलीफ में हैं। ऐसे में उन्हें सीढ़ियों से ऊपर-नीचे ले जाने में चोट बढ़ने का खतरा बना रहता है। सीढ़ियों पर धक्का लगने या संतुलन बिगड़ने से दोबारा चोट लग सकती है। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि लिफ्ट की मरम्मत के लिए प्रधानाचार्य स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कराने की कोशिश की जा रही है।

मेडिकल कॉलेज परिसर में गंदगी से मरीज परेशान

मेडिकल कॉलेज की न्यू बिल्डिंग के पिछले हिस्से में गंदगी फैली हुई है। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पुरानी बिल्डिंग में होम्योपैथिक वार्ड से नेत्र रोग विभाग की ओर जाने वाले रास्ते पर नाली खुली हुई है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। मरीजों और तीमारदारों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में नियमित सफाई कराने और खुले नाले को ढकने की मांग की है।

गोंडा के मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट खराब होने के कारण प्लास्टर लगे बच्चे को लेकर सीढ़ी से उतरती महि

गोंडा के मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट खराब होने के कारण प्लास्टर लगे बच्चे को लेकर सीढ़ी से उतरती महि

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X