Atal Pension Yojana: जब भी बात निवेश की आती है, तो लोग ऐसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं जहां से बिना किसी दिक्कत के रिटर्न आ सके क्योंकि लोग सुरक्षित निवेश पसंद करते हैं। इसके लिए लोग कई तरह की स्कीम, एसआईपी या कई योजनाओं में निवेश करते हैं।
वहीं, कई सरकारी योजनाएं भी ऐसी हैं, जहां पर कम निवेश करके सुरक्षित रिटर्न का लाभ उठा सकते हैं। ऐसी ही एक योजना है अटल पेंशन योजना, जिसकी शुरुआत साल 2015 में हुई थी। मौजूदा समय में इस अटल योजना से काफी लोग जुड़े हुए हैं। अगर आप भी चाहें तो इससे जुड़कर लाभ कमा सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए इस अटल पेंशन योजना के बारे में जानते हैं। आप आगे इस योजना के बारे में जान सकते हैं…
अटल पेंशन योजना का लाभ किसे मिल सकता है?
- जो भारत का नागरिक है
- जिसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है
- जिसके पास बैंक खाता है और वो आधार से लिंक है
- ऐसा व्यक्ति जो पहले से इस योजना का लाभ न ले रहा हो
- जो करदाता नहीं है
किसको कितनी पेंशन मिलती है
- पहले तो ये जान लें कि अटल पेंशन योजना एक निवेश योजना है जिसमें आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
- इस योजना में आपको पहले निवेश करना होता है और फिर 60 साल बाद आपको 2-2 हजार रुपये देने होते हैं
- आपको इस योजना में निवेश अपनी उम्र और जो पेंशन प्लान आपने चुना है उसे हिसाब से करना होता है
कैसे जुड़े अटल पेंशन योजना से?
- इसके लिए सबसे पहले अपने बैंक की ब्रांच जाएं या पोस्ट ऑफिस
- यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिले जो आपकी केवाईसी करवाते हैं
- फिर आपको पेंशन प्लान और प्रीमियम की जानकारी दी जाती है
- इसके बाद आपके बैंक खाते को योजना से लिंक कर दिया जाता है और आपका आवेदन पूरा हो जाता है