शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
किसान की दिवाली कर दी काली:फसल की रकम लेकर लौट रहा था किसान, बदमाशों ने लूट ली रकम; फूट-फूटकर रो पड़ा बुजुर्ग – Mathura Robbery: Bike-borne Miscreants Loot Rs 2.13 Lakh From 70-year-old Farmer
आगरा

किसान की दिवाली कर दी काली:फसल की रकम लेकर लौट रहा था किसान, बदमाशों ने लूट ली रकम; फूट-फूटकर रो पड़ा बुजुर्ग – Mathura Robbery: Bike-borne Miscreants Loot Rs 2.13 Lakh From 70-year-old Farmer

November 3, 2026


Mathura Robbery: Bike-Borne Miscreants Loot Rs 2.13 Lakh from 70-Year-Old Farmer

police

विस्तार

मथुरा के छाता क्षेत्र में केडी मेडिकल कॉलेज के पुल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग को धक्का देकर 2 लाख 13 हजार 740 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

कोकैरा गांव निवासी वासुदेव धान की फसल के रुपये लेने मथुरा आए थे। उनके पास पहले से लाखन सिंह को देने के लिए 1.12 लाख रुपये थे। लाखन सिंह के नहीं मिलने पर वह मुनीम मेघश्याम के पास पहुंचे, जहां से उन्हें धान की फसल के 1.68 लाख रुपये मिले।

इसके बाद वह टेंपो से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान केडी मेडिकल कॉलेज के पुल के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें धक्का मार दिया और उनके पास मौजूद नकदी लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी उमेश त्रिपाठी त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित के प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X