रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
किस जानवर के पेट में ज्यादा बनती है गैस? फ्लैटोलॉजी पर क्यों रिसर्च कर रहे वैज्ञानिक
नॉलेज

किस जानवर के पेट में ज्यादा बनती है गैस? फ्लैटोलॉजी पर क्यों रिसर्च कर रहे वैज्ञानिक

November 21, 2026


होमफोटोनॉलेज

किस जानवर के पेट में ज्यादा बनती है गैस? फ्लैटोलॉजी पर क्यों हो रही रिसर्च

Last Updated:

पेट में गैस बनने को भले ही लोग मजाक के तौर पर लेते हैं, मगर ये बेहद गंभीर होती है. इंसानों से लेकर जानवरों तक हर जीव में गैस बनना आम है, वैज्ञानिकों के अनुसार जानवरों में गैस बनने और मीथेन उत्सर्जन से पाचन तंत्र को समझा जाता है. गायें मीथेन का सबसे बड़ा स्रोत हैं, घोड़े और दीमक भी इसमें शामिल हैं.

पेट में गैस बनना औरउसका बाहर निकलना कई बार मजाक का विषय माना जाता है, लेकिन ये बेहद गंभीर होता है. इसे फ्लैटोलॉजी हा जाता है. इससे जानवरों के खानपान और पाचन तंत्र को समझने में मदद मिलती है. वैज्ञानिकों के मुताबिक व्हेल से सांप तक के शरीर में गैस बनती है, लेकिन सवाल ये है कि आखिर किस जानवर या जीव के पेट में ज्यादा गैस बनती है. (फोटो-pixabay)

वैज्ञानिक जानवरों के शरीर से निकलने वाली मीथेन गैस को मापकर इसका अंदाजा लगाते हैं. इसके लिए जानवरों को खास चैंबर में रखा जाता है और उनकी सांस व शरीर से निकलने वाली गैस के नमूने लिए जाते हैं. हालांकि मीथेन का पूरा हिस्सा फार्ट के तौर पर नहीं निकलता. ये डकार और सांस के जरिए भी बाहर आता है. (फोटो-pixabay)

अब तक जो रिसर्च हुए हैं, उनके हिसाब से गाय को मीथेन उत्सर्जन का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक गायों से हर साल करीब 117 टेराग्राम मीथेन निकलती है. इसकी वजह उनका पाचन तंत्र माना जाता है. दरअसल गाय के पेट में रूमेन नाम का एक खास हिस्सा होता है, यहां सूक्ष्मजीव घास और पौधों को पचाते हैं. इस प्रक्रिया में मीथेन बनती है, जो ज्यादातर डकार के रूप में बाहर निकलती है. (फोटो-pixabay)

Add News18 as
Preferred Source on Google

गायों की तरह ही घोड़े होते हैं, उनकी बड़ी आंत में खाना पचता है. इन्हें ‘हाइंडगट फर्मेंटर’ कहा जाता है. भोजन पचने के दौरान इनके शरीर में गैस बनती है, जिसका बड़ा हिस्सा फार्ट के तौर पर बाहर निकलता है. IPCC की 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस श्रेणी में मापे गए जानवरों में घोड़े सबसे ज्यादा मीथेन पैदा करते हैं. एक घोड़े से सालाना करीब 18 किलोग्राम मीथेन निकलती है. (फोटो-pixabay)

दीमक भी मीथेन बनाने वाले जीवों में शामिल हैं. दुनिया में इनकी आबादी करीब 27 क्वाड्रिलियन होने का अनुमान है. ये सभी मिलकर हर साल करीब 10 टेराग्राम मीथेन पैदा करते हैं. वहीं, ज्यूरिख यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक मार्कस क्लॉस के मुताबिक, शरीर के वजन के हिसाब से देखें तो न्यूट्रिया नाम का अर्ध-जलीय जीव घोड़े से ज्यादा मीथेन पैदा कर सकता है. (फोटो-pixabay)

मीथेन एक शक्तिशाली ग्रीनहाउस गैस है, जो धरती का तापमान बढ़ाने में योगदान देती है. गाय और दूसरे जुगाली करने वाले जानवर बड़ी मात्रा में मीथेन छोड़ते हैं. वैज्ञानिक इसे कम करने के लिए उनके खाने में समुद्री शैवाल (सीवीड) मिलाने जैसे प्रयोग कर रहे हैं. हालांकि, दीमकों से निकलने वाली मीथेन का बड़ा हिस्सा मिट्टी में मौजूद बैक्टीरिया इस्तेमाल कर लेते हैं. (फोटो-pixabay)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X