रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सगा भाई बना हैवान:दो साल से नर्सिंग छात्रा से दरिंदगी, परिवार ने न सुनी तो युवती ने रूम में लगाया गुप्त कैमरा – Up Horror: Nursing Student Uses Hidden Camera To Expose Brother’s Alleged 2-year Abuse
ब्रेकिंग न्यूज़

सगा भाई बना हैवान:दो साल से नर्सिंग छात्रा से दरिंदगी, परिवार ने न सुनी तो युवती ने रूम में लगाया गुप्त कैमरा – Up Horror: Nursing Student Uses Hidden Camera To Expose Brother’s Alleged 2-year Abuse

November 29, 2026


UP Horror: Nursing Student Uses Hidden Camera to Expose Brother's Alleged 2-Year Abuse

Nursing Student
ग्राफिक्स

विस्तार

बदायूं निवासी नर्सिंग छात्रा के साथ बरेली के बारादरी इलाके में स्थित किराये के घर में उसका सगा भाई दो साल से दुष्कर्म कर रहा था। युवती की शिकायत पर जब उसके परिवार ने भी गौर नहीं किया तो उसने कमरे में गुप्त कैमरा लगाकर खुद सबूत जुटा लिए। फिर उसने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती ने एएसपी शिवम आशुतोष को बताया कि वह बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। उसने 2022 में शहर के एक कॉलेज में जीएनएम कोर्स में प्रवेश लिया था। वह बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये पर रहने लगी थी। युवती का बड़ा भाई उसी मकान में पहले से रहकर पढ़ाई कर रहा था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X