सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कुलगाम हमले का बदला:मुठभेड़ में लश्कर आतंकी उमर नासिर ढेर, कमांडर लतीफ भट घिरा, डीजीपी-आईजीपी ने संभाली कमान – Retaliation For Kulgam Attack Lashkar Terrorist Umar Nasir Killed In An Encounter Commander Latif Bhat Cornere
श्रीनगर

कुलगाम हमले का बदला:मुठभेड़ में लश्कर आतंकी उमर नासिर ढेर, कमांडर लतीफ भट घिरा, डीजीपी-आईजीपी ने संभाली कमान – Retaliation For Kulgam Attack Lashkar Terrorist Umar Nasir Killed In An Encounter Commander Latif Bhat Cornere

November 16, 2026


Retaliation for Kulgam attack Lashkar terrorist Umar Nasir killed in an encounter commander Latif Bhat cornere

भीषण मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले का सुरक्षाबलों ने छठे दिन बदला ले लिया। लारू में महातलाशी अभियान के दौरान हुई भीषण मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी उमर नासिर को ढेर कर दिया गया। वहीं, लश्कर कमांडर लतीफ भट को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है।

कुलगाम के नौपोरा अखरन में 11 नवंबर को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए थे। हमले के बाद से ही सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे थे। इसी कड़ी में रविवार शाम को मीर बाजार क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने के इनपुट मिले। इसके बाद बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक लक्षित कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) शुरू किया। तलाशी अभियान पूरी रात चला।

सोमवार सुबह सुरक्षाबलों की टीमें कुलगाम के लारू और आसपास के इलाकों में व्यापक तलाशी शुरू की। दोपहर 2:15 बजे आतंकियों के एक गुट ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान एक आतंकी मारा गया। उसका शव ड्रोन कैमरे में देखा गया जिसे देर रात बरामद कर लिया गया।

सूत्रों के अनुसार मारा गया आतंकी उमर नासिर है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि उसके परिवार के सदस्यों की ओर से पहचान किए जाने के बाद ही हो सकेगी। माना जा रहा है कि कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट मुठभेड़ में घायल हुआ है। वह लश्कर का स्थानीय कमांडर है। उसे मार गिराने के लिए ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है। लतीफ इससे पहले शोपियां में सुरक्षाबलों के एक अभियान के दौरान बच निकला था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकियों की पहचान और उनके बारे में अन्य जानकारी ऑपरेशन समाप्त होने के बाद ही सार्वजनिक की जाएगी।

डीजीपी और आईजीपी ने खुद संभाली कमान

रविवार शाम को आतंकियों के पुख्ता इनपुट मिलने के बाद डीजीपी नलिन प्रभात और आईजीपी कश्मीर सुजीत कुमार मौके पर पहुंच गए थे। वे लारू में खुद मुठभेड़ स्थल पर मौजूद रहे और अभियान का नेतृत्व किया। कुलगाम हमले के बाद से पूरे दक्षिण कश्मीर, विशेषकर कुलगाम और इसके सीमावर्ती इलाकों में अब भी व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पिछले छह दिनों से लगातार जंगलों और रिहायशी इलाकों को खंगाला जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X