सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भोपाल की बड़ी खबरें:मास्टर प्लान पर पहले दिन ही तीखी बहस, छठ के बाद चार स्पेशल ट्रेनें, युवक ने दी जान – Top Stories From Bhopal: Heated Debate On The Master Plan On The Very First Day; Four Special Trains To Run Af
भोपाल

भोपाल की बड़ी खबरें:मास्टर प्लान पर पहले दिन ही तीखी बहस, छठ के बाद चार स्पेशल ट्रेनें, युवक ने दी जान – Top Stories From Bhopal: Heated Debate On The Master Plan On The Very First Day; Four Special Trains To Run Af

November 16, 2026


1. मास्टर प्लान पर पहले दिन ही तीखी बहस:

भोपाल मास्टर प्लान-2047 की सुनवाई में पश्चिमी बायपास को लेकर पूर्व आईएएस कवीन्द्र कियावत और विधायक रामेश्वर शर्मा आमने-सामने आ गए। अरेरा कॉलोनी में व्यावसायिक गतिविधियों और अवैध निर्माण को वैध करने के प्रस्ताव का रहवासियों ने विरोध किया। आवासीय इलाकों में कारोबार के खिलाफ चार हजार से अधिक आपत्तियां आई हैं।

2. भोपाल में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन:

दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रम की जगह अब 26 नवंबर को भोपाल में संविधान रक्षा मार्च निकाला जाएगा। इसमें एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य है। राहुल गांधी के शामिल होने की भी चर्चा है, हालांकि उनके दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

3. मैनिट के शोध को मिला पेटेंट:

प्रोफेसर डॉ. राहुल तिवारी के लोक परिवहन सेवा नियोजन और मूल्यांकन से जुड़े शोध को पेटेंट मिला है। भोपाल की सिटी बसों में सफर करने वाले 437 यात्रियों की राय के आधार पर तैयार मॉडल में उम्र, आमदनी, शिक्षा और सुरक्षा समेत सात पैमानों को शामिल किया गया है। अब यात्रियों की जरूरतों के आधार पर बस सेवाओं की गुणवत्ता जांची जा सकेगी।

4. छठ के बाद यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनें:

भोपाल मंडल से 18 से 28 नवंबर के बीच चार विशेष ट्रेनें गुजरेंगी। इनमें रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल के तीन अतिरिक्त फेरे और रक्सौल-मुंबई, मधुबनी-अहमदाबाद व बरौनी-बांद्रा की एक-एक तरफा ट्रेन शामिल हैं। बीना, विदिशा, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर और इटारसी में ठहराव मिलेगा।

यह भी पढ़ें-भोपाल मास्टर प्लान की सुनवाई: पूर्व आईएएस और विधायक भिड़े, बोले- आपने पांच कॉलोनियों की नियम विरुद्ध अनुमति दी

5. प्रेम विवाह नहीं होने से तनाव में युवक ने दी जान:

भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र में रहने वाले 22 वर्षीय अखिलेश अहिरवार की जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह इंदौर की युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिवार की सहमति नहीं मिलने से तनाव में था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X