खरखौदा में कत्ल:दीपावली की रात मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, सिर पर वार कर युवक की हत्या; दो अन्य घायल – Man Murder In Kharkhoda

मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी
– फोटो : संवाद
November 9, 2026

मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी
– फोटो : संवाद
खरखौदा में दीपावली की खुशियों के बीच रोहतक रोड स्थित आंबेडकर पार्क में खूनी संघर्ष में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। विवाद के बाद कुछ युवकों ने 37 वर्षीय दीपक और उनके साथियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दीपक के सिर पर वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस झड़प में उनके दो साथी धोलू और अन्ना भी घायल हो गए। धोलू का पैर टूट गया, जबकि अन्ना के हाथ में चोट आई है। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
दीपावली की रात खरखौदा के रोहतक रोड स्थित आंबेडकर पार्क में कुछ युवक मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि खरखौदा के ही चार से पांच युवकों ने दीपक और उसके साथियों को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया।
इस दौरान दीपक के सिर पर गंभीर चोट लग गई। चोट इतनी घातक थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बीच-बचाव और झड़प के दौरान धोलू और अन्ना भी घायल हो गए। घटना के बाद पार्क में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने के साथ हमले में शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है। दीपावली की रात हुई इस हत्या से खरखौदा क्षेत्र में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी अनिल का कहना है कि शिकायत और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
November 13, 2026
गन्नौर। बादशाही रोड पर पानी की पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज होने से सड़क पर जलभराव और कीचड़ है। दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कई वाहन कीचड़ में फंस रहते हैं। सड़क पर गड्ढों के कारण यहां से गुजरना भी जोखिम भरा हो गया है। करीब दो महीने पहले बीएसटी के पास सीवर […]
November 13, 2026
– 44 छात्राओं और 46 छात्रों सहित 96 सदस्यीय दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना फोटो 20: साेनीपत बस अड्डे पर मनाली के पांच दिवसीय साहसिक शिविर के लिए रवाना होते विद्यार्थी। स्रोत: शिक्षा विभाग संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। समग्र शिक्षा, हरियाणा के तहत जिले के 14 राजकीय विद्यालयों के 90 विद्यार्थी पांच दिवसीय […]
November 13, 2026
गोहाना। अभिनेता टाइगर श्राफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस की जांच एक बार फिर गोहाना पहुंचेगी। पकड़े गए नाबालिग के दावे की अब दस्तावेजों के आधार पर जांच होगी। उधर, मामले में अदालत ने पांच आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस नाबालिग के स्कूल रिकॉर्ड और अन्य […]
