शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
खुलासा:इमरजेंसी में संजय गांधी के विश्वनाथ कॉरिडोर के प्रस्ताव को इंदिरा ने रोका, सोनिया की किताब में चर्चा – Book Belonging A Journey Of Love Discusses Proposal To Construct Vishwanath Corridor In Varanasi
वाराणसी

खुलासा:इमरजेंसी में संजय गांधी के विश्वनाथ कॉरिडोर के प्रस्ताव को इंदिरा ने रोका, सोनिया की किताब में चर्चा – Book Belonging A Journey Of Love Discusses Proposal To Construct Vishwanath Corridor In Varanasi

November 12, 2026


book Belonging A Journey of Love discusses proposal to construct Vishwanath Corridor in Varanasi

सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव

विस्तार

सोनिया गांधी ने अपनी किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव में इमरजेंसी के दौर में बाबा विश्वनाथ के कॉरिडोर बनने का प्रस्ताव का जिक्र किया है। किताब में लिखा है कि संजय गांधी की योजना के तहत मंदिर की गलियों को सुंदर और परिसर को चौड़ा किया जाना था। इमरजेंसी के दौरान 1975 में सांस्कृतिक कार्यकर्ता काशी निवासी पुपुल जयकर ने इंदिरा गांधी को बनारस में प्राचीन शिव विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाली गली को सुंदर बनाने की योजना के बारे में बताया था। 

उन्होंने कहा था कि 17वीं और 18वीं शताब्दी के मकानों और कई प्राचीन मंदिरों से घिरी यह एक संकरी गली थी। इससे होकर सदियों से लाखों श्रद्धालु पवित्र मंदिर तक तीर्थ यात्रा करते थे। जब उन्हें बताया गया कि यह संजय गांधी की शहरों को सुंदर बनाने की योजना का हिस्सा है तो वे व्याकुल और स्तब्ध रह गईं। इंदिरा गांधी ने तुरंत इस परियोजना को रोक दिया। 

सोनिया गांधी ने आगे लिखा है कि विडंबना यह है कि उन खूबसूरती से तराशे गए प्राचीन मंदिरों और इमारतों की विरासत को संरक्षित करने के लिए उनका हस्तक्षेप वर्षों बाद 2018 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने एक झटके में निष्फल कर दिया। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X