शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छठ:जनरल कोच में जगह नहीं, ट्रेन के बाथरूम में बैठकर बिहार जा रहे यात्री; जोखिम भरा सफर करने को मजबूर – No Space In General Coach Of Trains Chhath Passengers Travel In Toilet In Chandauli
वाराणसी

छठ:जनरल कोच में जगह नहीं, ट्रेन के बाथरूम में बैठकर बिहार जा रहे यात्री; जोखिम भरा सफर करने को मजबूर – No Space In General Coach Of Trains Chhath Passengers Travel In Toilet In Chandauli

November 13, 2026


No space in general coach of trains chhath passengers travel in toilet in chandauli

पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के शौचालय में बैठकर सफर करने को मजबूर यात्री।

विस्तार

छठ महापर्व पर घर पहुंचने की ऐसी मजबूरी कि ट्रेन में सीट तो दूर, खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही है। नतीजतन यात्रियों को बाथरूम में बैठकर सफर करना पड़ रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन से बिहार जाने वाली ट्रेनों में इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं है। आरक्षित टिकट नहीं मिलने पर जनरल टिकट लेकर सफर कर रहे यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। छठ पर परिवार के बीच पहुंचने की चाह में लोग जोखिम उठाकर यात्रा करने को मजबूर हैं।

छठ पर्व को लेकर दिल्ली, मुंबई और देश के दूसरे हिस्सों में काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में बिहार लौट रहे हैं। डीडीयू जंक्शन बिहार जाने वाली ट्रेनों का प्रमुख पड़ाव होने के कारण यहां यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ट्रेनों के जनरल कोच में पहले से ही क्षमता से अधिक यात्री सवार हो रहे हैं। ऐसे में बाद के स्टेशनों से चढ़ने वाले यात्रियों को जगह नहीं मिल पा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X