शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गाजियाबाद धमाके के बाद मथुरा में हाई अलर्ट:बाॅर्डर पर वाहनों की चेकिंग, धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई सुरक्षा – High Alert In Mathura Atfer Blast In Ghaziabad Security Stepped Up At Religious Sites
आगरा

गाजियाबाद धमाके के बाद मथुरा में हाई अलर्ट:बाॅर्डर पर वाहनों की चेकिंग, धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई सुरक्षा – High Alert In Mathura Atfer Blast In Ghaziabad Security Stepped Up At Religious Sites

November 7, 2026


High alert in Mathura atfer blast in Ghaziabad security stepped up at religious sites

वाहनों की जांच करती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गाजियाबाद में पुलिस चौकी में हुए धमाके के बाद जिले में पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के साथ चेक पॉइंटों पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि, वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आला अधिकारी भी लगातार भ्रमण कर रहे हैं। 

बीते दिनों नगर निगम के मेयर कार्यालय को बस से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया था। इसमें आठ से 27 नवंबर तक बम धमाके करने की धमकी दी गई थी। इसके बाद से ही पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया। शनिवार को गाजियाबाद में पुलिस चौकी में धमाके की घटना के बाद सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए गए। पुलिस ने जिले की सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी है। हरियाणा व राजस्थान की सीमा के साथ-साथ अन्य जिलों से सटे चेक पॉइंटों पर आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X