शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गाजीपुर के लाल को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार:13 को राष्ट्रपति भवन में राजकुमार पाल का सम्मान, सीएम ने दी बधाई – Rajkumar Pal To Be Honoured With The Arjuna Award On The 13th
ग़ाज़ीपुर

गाजीपुर के लाल को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार:13 को राष्ट्रपति भवन में राजकुमार पाल का सम्मान, सीएम ने दी बधाई – Rajkumar Pal To Be Honoured With The Arjuna Award On The 13th

November 11, 2026


Rajkumar Pal to be honoured with the Arjuna Award on the 13th

हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और गाजीपुर निवासी राजकुमार पाल को 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने सोमवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि राजकुमार पाल ओलंपिक पदक जीतकर गाजीपुर का गौरव बढ़ा चुके हैं। अर्जुन पुरस्कार पाने वाले वह जनपद के पहले खिलाड़ी होंगे। प्रदेश सरकार उन्हें पहले ही पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्त कर सम्मानित कर चुकी है।

पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री को अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान 36 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव और अयोध्या के विकास से सनातन संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजकुमार पाल की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले पूर्व सांसद ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन भी किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X