गुना:पटाखे चलाने की बात पर हुए विवाद में आईपीएस अधिकारी के पिता से मारपीट, तीन आरोपी जेल भेजे गए – Guna Ips Officer Father Assaulted Over Firecrackers Dispute Three Accused Jailed

Crime demo
November 9, 2026

Crime demo
गुना जिले के ख्यावदा चौराहे पर दिवाली की रात पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक आईपीएस अधिकारी के पिता के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उनका कुर्ता भी फाड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया और उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सावधानी से पटाखे चलाने की दी थी सलाह
गुना निवासी जितेंद्र जैन के पुत्र मानव जैन आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। दिवाली के अवसर पर वह घर आए हुए थे। रविवार रात पूजन करने के बाद परिवार के सदस्य मकान के बाहर खड़े थे। उसी समय पास ही स्थित ग्वाल डेयरी एंड स्वीट्स के संचालक देवेंद्र ग्वाल अपने कर्मचारियों के साथ दुकान के बाहर पटाखे जला रहे थे।
ये भी पढ़ें- दो हत्याओं से सनसनी: जुआ खेलते हुआ विवाद तो जमकर चले चाकू, एक की मौके पर मौत तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
इसी दौरान एक जलता हुआ पटाखा सीधे जितेंद्र जैन की तरफ आ गिरा। उन्होंने किसी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए डेयरी संचालक से सावधानीपूर्वक पटाखे चलाने का अनुरोध किया। इसी बात से नाराज होकर देवेंद्र ग्वाल और उनके कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने धारा 151 के तहत की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों देवेंद्र ग्वाल, नितिन ग्वाल तथा विशाल पाल को हिरासत में ले लिया। इसके बाद, पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित जितेंद्र जैन के साथ हुई मारपीट के मामले में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की। इसके पश्चात तीनों को उपजिलाधिकारी के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
November 12, 2026
arrest विस्तार धरनावदा थाना पुलिस ने 1.20 लाख रुपये के इनामी कुख्यात आरोपी को अवैध शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा है। आरोपी मोटरसाइकिल पर दो प्लास्टिक के कैन में 62 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब लेकर बेचने की नीयत से जा रहा था। पुलिस की रुठियाई चौकी को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी […]
November 11, 2026
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को गुना में अनौपचारिक बातचीत के दौरान प्रदेश की राजनीति, 2028 के विधानसभा चुनाव, भाजपा की विचारधारा, किसानों की समस्याओं और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में 2028 का विधानसभा […]
