शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गोरखपुर:पटाखे की चिंगारी के विवाद में घायल लोहार की मौत, आक्रोशित परिजन ने सड़क जाम करने की कोशिश की – Blacksmith Dies After Four Days Of Treatment Following Dispute Over Firecracker Sparks,
गोरखपुर

गोरखपुर:पटाखे की चिंगारी के विवाद में घायल लोहार की मौत, आक्रोशित परिजन ने सड़क जाम करने की कोशिश की – Blacksmith Dies After Four Days Of Treatment Following Dispute Over Firecracker Sparks,

November 13, 2026


Blacksmith Dies After Four Days of Treatment Following Dispute Over Firecracker Sparks,

आक्राेशित परिजन ने सड़क जाम करने की कोशिश की
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहपुर क्षेत्र के श्रीराम चौराहे पर दिवाली के दूसरे दिन पटाखे की चिंगारी को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल लोहार युवक जयकरन विश्वकर्मा (24) की बृहस्पतिवार देर रात मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। चार दिन तक चले इलाज के बाद शुक्रवार सुबह मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग श्रीराम चौराहे पर जुट गए और फातिमा बाईपास जाम करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X