शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गोरखपुर:प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम योगी ने किया रात्रिभोज – Itin Nabin And Cm Yogi Attend Dinner At Up Bjp President Pankaj Chaudhary Residence
गोरखपुर

गोरखपुर:प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम योगी ने किया रात्रिभोज – Itin Nabin And Cm Yogi Attend Dinner At Up Bjp President Pankaj Chaudhary Residence

November 5, 2026


itin Nabin and CM Yogi Attend Dinner at UP BJP President Pankaj Chaudhary Residence

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के घर पर रात्रि करते नितिन नवीन और सीएम योगी

विस्तार

एनेक्सी भवन में सिलसिलेवार तीन बैठकों के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर रात प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के हिंदी बाजार स्थित आवास पहुंचे। यहां उनके लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया था। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी विनोद तावड़े तथा प्रदेश की सह प्रभारी मेघा कुलकर्णी भी मौजूद रहीं।

रात्रिभोज के दौरान भी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा जारी रही। बैठक के बाद अनौपचारिक माहौल में नेताओं के बीच चुनावी रणनीति को लेकर बातचीत हुई। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने एनेक्सी भवन में तीन अलग-अलग बैठकों में हिस्सा लिया था।

वहीं, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक एनेक्सी भवन से बैठक के बाद एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर रात्रिभोज के लिए पहुंचना दिनभर चले संगठनात्मक और चुनावी मंथन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X