शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नोएडा

ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा: बकरा चोर गिरोह से मुठभेड़, सरगना कमल घायल – Sgdf

November 1, 2026


ग्रेटर नोएडा: बकरा चोर गिरोह से मुठभेड़, सरगना कमल घायल

ग्रेटर नोएडा। जारचा थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस की बकरा चोर गिरोह से मुठभेड़ हुई। इसमें संभल निवासी कमल उर्फ कमलुआ उर्फ कल्लू पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और 7560 रुपये बरामद किए। यह रकम चोरी के बकरे बेचकर मिली थी। उसका एक साथी बाइक समेत अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि कमल एक संगठित बकरा चोर गिरोह चलाता है। गिरोह मोटरसाइकिल से रेकी कर रात में चार पहिया वाहन से बकरे चोरी करता था। चोरी के बकरे दिल्ली में बेचे जाते थे। गिरफ्तार आरोपी कमल पर गोवध समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X