शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ग्रेटर नोएडा:मेट्रो स्टेशन के एस्केलेटर में फंसे बुजुर्ग को जवानों ने सुरक्षित बचाया, देखें वीडियो – Greater Noida Personnel Safely Rescue An Elderly Man Trapped In A Metro Station Escalator
नोएडा

ग्रेटर नोएडा:मेट्रो स्टेशन के एस्केलेटर में फंसे बुजुर्ग को जवानों ने सुरक्षित बचाया, देखें वीडियो – Greater Noida Personnel Safely Rescue An Elderly Man Trapped In A Metro Station Escalator

November 11, 2026


Greater Noida Personnel safely rescue an elderly man trapped in a metro station escalator

मेट्रो कर्मियों ने बुजुर्ग को बचाया

विस्तार

परी चौक मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को एस्केलेटर में कुर्ता फंसने से एक बुजुर्ग यात्री हादसे का शिकार होते-होते बच गए। यूपीएसएसएफ जवानों की तत्परता और सूझबूझ से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बुजुर्ग की पहचान दादरी के रामगढ़ गांव निवासी रिछपाल (62) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रिछपाल एस्केलेटर नंबर-दो से नीचे उतर रहे थे। तभी उनका कुर्ता एस्केलेटर में फंस गया और वह असंतुलित होकर गिर पड़े। पीछे आ रहे अन्य यात्री भी उनके ऊपर गिरने लगे। इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सीसीटीवी ड्यूटी पर तैनात आरक्षी विकास भाटी और पाली प्रभारी उपनिरीक्षक वरुण कुमार ने तत्काल एस्केलेटर बंद कराया। इसके बाद उसे विपरीत दिशा में चलाकर बुजुर्ग का कुर्ता निकाला और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। रिछपाल ने जवानों का आभार जताया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X