शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गाज़ियाबाद

Ghaziabad News:शॉर्ट सर्किट से किराना स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जला – Fire Breaks Out In Grocery Store Due To A Short Circuit; Goods Worth Lakhs Destroyed

November 11, 2026


मोदीनगर। नगर की सुभाष विहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक किराना स्टोर में आग लग गई। दुकान संचालक ने कॉलोनीवासियों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

सुभाष विहार कॉलोनी निवासी नवीन कुमार पत्नी नीलम और बच्चों के साथ रहते हैं। वह कॉलोनी में ही किराना स्टोर चलाते हैं। नवीन के अनुसार, सुबह करीब चार बजे दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें उठती देख उन्होंने शोर मचाया और आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद कॉलोनीवासियों के साथ मिलकर पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। नवीन कुमार ने बताया कि आग में करीब तीन लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने आशंका जताई कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X