ग्वालियर:क्लीनिक के वेटिंग एरिया में मरीज का मोबाइल फटा, आग लगते ही मची भगदड़, बड़ा हादसा टला – Gwalior: Mobile Phone Explodes At Clinic, Sparks Panic Among Patients; No Injuries Reported So Far

क्लीनिक में मरीज का मोबाइल ब्लास्ट
November 2, 2026

क्लीनिक में मरीज का मोबाइल ब्लास्ट
शहर के थाटीपुर चौहान प्याऊ के पास संचालित दृष्टि क्लीनिक में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मरीज का मोबाइल अचानक फट गया। मोबाइल में ब्लास्ट होते ही आग की लपटें उठने लगीं और क्लीनिक परिसर में धुआं फैल गया। धमाके की आवाज सुनकर वहां मौजूद मरीज और उनके परिजन दहशत में आ गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मरीज डॉ. आशुतोष शर्मा से परामर्श लेने के लिए क्लीनिक के वेटिंग एरिया में बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसके मोबाइल में ब्लास्ट हो गया। मोबाइल फटते ही उसमें आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। अचानक हुए इस हादसे से वहां मौजूद लोगों में घबराहट फैल गई। मोबाइल में ब्लास्ट और आग लगते ही क्लीनिक में बैठे अन्य मरीज और उनके परिजन अपनी जान बचाने के लिए तुरंत बाहर की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही क्षणों में क्लीनिक के वेटिंग एरिया में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक हुई इस घटना से लोग सकते में आ गए और समझ नहीं पाए कि आखिर मोबाइल में आग कैसे लग गई।
ये भी पढ़ें: बालाघाट: शादी से किया तो प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या, शव के पास बैठा रहा आरोपी, पोस्टमार्टम से खुला राज
घटना के तुरंत बाद क्लीनिक स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। कर्मचारियों ने बिना वक्त गंवाए जलते हुए मोबाइल पर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। स्टाफ की त्वरित कार्रवाई के चलते आग आसपास रखे फर्नीचर और अन्य उपकरणों तक नहीं पहुंच सकी। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो क्लीनिक परिसर में आग फैलने से बड़ा नुकसान हो सकता था। हालांकि कर्मचारियों की सूझबूझ और तत्काल कार्रवाई के चलते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
क्लीनिक में मरीजों की मौजूदगी के बीच मोबाइल में अचानक ब्लास्ट होने की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। मोबाइल फोन का इस्तेमाल आज लगभग हर व्यक्ति करता है, लेकिन इस तरह अचानक आग लगने और ब्लास्ट होने की घटनाएं सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती हैं।फिलहाल मोबाइल में ब्लास्ट होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। क्लीनिक स्टाफ की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
November 11, 2026
आपस में भिड़े पुलिस और बाइक सवार विस्तार शहर में यातायात नियमों का पालन कराने वाली पुलिस और एक बाइक सवार युवक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। स्टेशन बजरिया तिराहे पर रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार को रोकने पर विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिसकर्मियों और युवक के बीच जमकर […]
November 11, 2026
ग्वालियर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में जांच एजेंसियों को अहम सुराग मिला है। यूपी एटीएस ने धमकी भरा ई-मेल भेजने के मामले में एक संदिग्ध को पकड़ा है। उसके लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई धमकी भरे ई-मेल मिलने की जानकारी सामने आई है। इनमें ग्वालियर […]
