शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

Sambhal News:पिकअप की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन घायल – Three People, Including A Brother And Sister On A Motorcycle, Injured After Being Hit By A Pickup Vehicle

November 13, 2026


मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम एक तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोग घायल हो गए।

हादसा टांडा कोठी-रतनपुर कला मार्ग पर बेला की मिलक और हरथला गांव के बीच हुआ। घायलों को राहगीरों ने नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हरथला निवासी अंकित (20) अपनी बहन मोनिका (25) और भाभी अनीता (22) के साथ एक बाइक पर थे। वे टांडा कोठी से अपने गांव लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। गर्भवती अनीता की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X