घर बना जाली नोट छापने का अड्डा:कलर प्रिंटर से छापे 17 हजार 500 रुपये के नकली नोट, दो आरोपी गिरफ्तार – Two Youths Arrested For Printing Fake Currency Notes At Home Using A Colour Printer

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
October 30, 2026

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
पुलिस ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दो युवकों को घर में कलर प्रिंटर से जाली नोट छापकर बाजार में चलाने के प्रयास में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 100 और 500 रुपये मूल्य के कुल 79 जाली नोट बरामद हुए हैं, जिनकी कुल कीमत 17 हजार 500 रुपये है। पुलिस ने मामले में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी और नोट छापने की सामग्री भी जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
दुकान में चलाने की नाकाम कोशिश
यह मामला सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र का है। बजरंग चौक स्थित डेली नीड्स दुकान पर 23 अक्तूबर की शाम स्कूटी से दो युवक पहुंचे थे। युवकों ने दुकान में 19 वर्षीय दुकानदार ओम साहू को सामान खरीदने के बाद जाली नोट देने की कोशिश की। दुकानदार ने नोट की बनावट देखते ही उसे पहचान लिया और लेने से मना कर दिया। पकड़े जाने के डर से दोनों युवक वहां से तुरंत लौट गए। इसके बाद दुकानदार ओम साहू ने 27 अक्तूबर को हसौद थाने पहुंचकर पूरी घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच और आरोपियों की तलाश के निर्देश जारी किए।
घर पर तैयार किए जाली नोट
हसौद पुलिस की विशेष टीम ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम कोसीर में दबिश दी। पुलिस ने कहरापारा निवासी 36 वर्षीय नरेश कुमार आदित्य और 30 वर्षीय संजय आदित्य को पकड़कर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने घटना से चार-पांच दिन पहले संजय आदित्य के घर पर रखे कलर प्रिंटर का इस्तेमाल करके 100 और 500 रुपये के लगभग 80 जाली नोट छापे थे। इन्हीं नोटों को बाजार में खपाने की नीयत से वे हसौद पहुंचे थे, लेकिन सतर्क दुकानदार के कारण उनका प्रयास विफल हो गया।
प्रिंटर और स्कूटी जब्त
पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर 100 और 500 रुपये के 79 जाली नोट बरामद किए। इसके साथ ही छपाई में इस्तेमाल कलर प्रिंटर, कटर, स्केल, गोंद, हरा चमकीला टेप, ए-4 आकार का फोटो पेपर और नोटों की छपाई के लिए बने दो विशेष फ्रेम जब्त कर लिए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटी को भी जब्त किया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
November 13, 2026
मृतक महिला सोनमती टंडन। विस्तार जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। सिंचाई कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर दो स्कूटी में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका की पहचान ग्राम सिल्ली निवासी सोनमती टंडन […]
November 11, 2026
जिले में सरकारी कोयला टेंडर दिलाने का झांसा देकर एक कारोबारी से 15 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रायपुर के होटल कारोबारी ने बड़े अधिकारियों से पहचान होने का दावा कर रकम ली और गारंटी के तौर पर बंद बैंक खाते का चेक थमा दिया।
November 10, 2026
मुलमुला थाना की फाइल फोटो विस्तार जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डिघोरा में एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही बेटे पर टंगिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी पिता ने स्वयं थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस से मिली […]
