शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चमोली:माणा गांव के सामने पहाड़ी पर लगी आग, माता मूर्ति मंदिर के उठता दिखा धुआं, बुझाने में जुटी टीम – Fire Breaks Out On Hill Opposite Mana India First Village Forest Department Team Begins Firefighting Chamoli
चमोली

November 4, 2026

Fire breaks out on hill opposite mana india first village forest department team begins firefighting chamoli

पहाड़ी पर लगी आग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत के प्रथम गांव माणा के सामने स्थित पहाड़ी पर आग लग गई। बताया जा रहा है कि माता मूर्ति मंदिर के ऊपर पहाड़ी पर असामाजिक तत्वों की ओर से आग लगाई गई है। आग लगने के बाद पहाड़ी पर चारों ओर धुआं ही धुआं दिखाई देने लगा।

घटना के बाद क्षेत्र में आग की लपटों और धुएं से लोगों का ध्यान पहाड़ी की ओर गया। आग लगने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X