रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उधमपुर

चिनाब वैली के बच्चों का एक साल बर्बाद नहीं होना चाहिए:मलिक – Jammu Kashmir News

November 15, 2026


डोडा। चिनाब वैली के कई बच्चे केवल 14 से 18 दिनों की आयु की कमी के कारण कक्षा पहली में प्रवेश से वंचित हो रहे हैं। इससे उनके सामने पूरा एक शैक्षणिक वर्ष गंवाने का खतरा पैदा हो गया है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता मोहम्मद सलीम ने विधायक डोडा ईस्ट मेहराज मलिक को ज्ञापन सौंपकर विशेष आयु छूट देने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि चिनाब वैली में विंटर ज़ोन के अनुसार नवंबर से नवंबर तक शैक्षणिक सत्र चलता है, जबकि जम्मू संभाग के समर ज़ोन में मार्च से मार्च तक का अकादमिक कैलेंडर लागू है। ऐसे में एक समान आयु मानदंड लागू होने से चिनाब वैली के बच्चों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी विधायक डोडा ईस्ट मेहराज मलिक ने कहा कि बच्चों का भविष्य किसी तकनीकी कारण या कुछ दिनों के आयु अंतर की वजह से प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस मामले को शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों के समक्ष जोरदार ढंग से उठाएंगे ताकि प्रभावित बच्चों को राहत मिल सके।

मेहराज मलिक ने कहा कि सिर्फ 14-18 दिनों के आयु अंतर के कारण किसी बच्चे का पूरा शैक्षणिक वर्ष बर्बाद होना न्यायसंगत नहीं है। सरकार और शिक्षा विभाग को मानवीय आधार पर विशेष आयु छूट प्रदान करनी चाहिए ताकि किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो।

स्थानीय अभिभावकों और सामाजिक संगठनों ने भी मांग की है कि चिनाब वैली सहित ऐसे सभी क्षेत्रों के बच्चों को विशेष आयु छूट दी जाए, ताकि वे अपने साथियों के साथ शिक्षा जारी रख सकें और उनका एक बहुमूल्य शैक्षणिक वर्ष व्यर्थ न जाए। लोगों को उम्मीद है कि सरकार और शिक्षा विभाग इस संवेदनशील मुद्दे पर शीघ्र निर्णय लेकर हजारों बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X