चूरू:गणेश प्रतिमा खरीदने के बहाने ज्वेलरी शॉप से 7.20 लाख के गहने ले उड़ा बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात – Churu: Man Poses As Customer To Steal Rs 7.20 Lakh Jewellery, Leaves Rs 500 Advance; Cctv Captures Theft

दुकान का सीसीटीवी फुटेज
November 4, 2026

दुकान का सीसीटीवी फुटेज
शहर के पंखा रोड स्थित जगदम्बा ज्वैलर्स में गणेशजी की सोने की मूर्ति खरीदने के बहाने लाखों रुपए के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार करीब 22-23 साल का एक युवक दुकान पर मूर्ति खरीदने के बहाने पहुंचा और काफी देर तक दुकानदार से बातचीत करता रहा। इसी दौरान मौका पाकर उसने दराज में रखी सोने की चेन और अन्य आभूषण अपनी जेब में डाल लिए और वहां से फरार हो गया। चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब 7 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है।
दुकान संचालक के बेटे सुरेश सोनी के अनुसार युवक ने खुद को जोधपुर का निवासी बताते हुए कहा कि वह चूरू में मजदूरी करता है। फिर उसने गणेशजी की सोने की मूर्ति खरीदने की इच्छा जताई। दुकानदार ने उसे करीब 9,200 रुपए कीमत की एक मूर्ति दिखाई लेकिन युवक ने करीब 16 हजार रुपए कीमत वाली दूसरी मूर्ति लेने की बात कही। इसके बाद दुकानदार दूसरी मूर्ति दिखाने और उसे तैयार करने में जुट गया। इसी दौरान युवक की नजर दुकान में रखे सोने के आभूषणों पर थी। आरोप है कि दुकानदार का ध्यान दूसरी तरफ होने का फायदा उठाकर युवक ने दराज खोली और उसमें रखी सोने की चेन व अन्य आभूषण निकालकर अपनी पिछली जेब में छिपा लिए।
ये भी पढ़ें: जयपुर में आज तीन जगह लगेंगी पेंशन अदालतें: मुख्य सचिव सुनेंगे सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याएं
वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने दुकानदार को 500 रुपए दिए। उसने कहा कि 16 हजार रुपए कीमत वाली गणेशजी की मूर्ति तैयार रखी जाए, वह शाम को वापस आकर मूर्ति ले जाएगा। उसकी बातों पर उस समय दुकानदार को कोई संदेह नहीं हुआ और युवक वहां से चला गया। युवक के जाने के बाद जब दराज में रखे आभूषणों की जांच की गई तो सोने की चेन और अन्य गहने गायब मिले। इसके बाद दुकान संचालक को चोरी का पता चला। चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब 7.20 लाख रुपए आंकी गई है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आसपास के प्रतिष्ठानों और रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपी के आने-जाने की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने और चोरी किए गए आभूषण बरामद करने के प्रयास में जुटी है।
November 8, 2026
प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत अब केवल अधिकृत प्रोटोकॉल वाले श्रद्धालुओं को ही वीआईपी दर्शन की सुविधा दी जाएगी। मंदिर कमेटी, पुलिस और स्थानीय प्रशासन अगले एक-दो दिनों में इस नई प्रणाली को लागू करने की तैयारी में है। नई व्यवस्था […]
November 7, 2026
कार का टायर फटने से हुए दर्दनाक हादसे में झालावाड़ एसपी के पिता की मौत विस्तार जिले में हुए सड़क हादसे में झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया के पिता महावीर प्रसाद की मौत हो गई। कार का टायर अचानक फटने के बाद वाहन के अनियंत्रित होकर ट्राले से टकराने के कारण ये हादसा हुआ। […]
November 7, 2026
खाटू श्याम जी में जन्माष्टमी के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ विस्तार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी धाम में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा श्याम के दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटूधाम पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर और दर्शन मार्गों पर भक्तों की लंबी […]
