रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चौकीदार के पास दिखे महंगे-महंगे ब्रांडेड परफ्यूम, कलेक्शन देख इंफ्लूएंसर भी रह गया हैरान, वीडियो हुआ वायरल!
वायरल

चौकीदार के पास दिखे महंगे-महंगे ब्रांडेड परफ्यूम, कलेक्शन देख इंफ्लूएंसर भी रह गया हैरान, वीडियो हुआ वायरल!

November 15, 2026


Last Updated:

बिल्डिंग के एक चौकीदार का शानदार परफ्यूम कलेक्शन देखकर परफ्यूम इंफ्लूएंसर चेतन आनंद भी हैरान रह गए. गार्ड ने बताया कि ये सभी परफ्यूम उसे कमरा खाली करने वाले एक शख्स से मिले हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है और यूजर्स चौकीदार के शौक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

चौकीदार के पास दिखे महंगे-महंगे ब्रांडेड परफ्यूम, कलेक्शन देख इंफ्लूएंसर भी...Zoom

चौकीदार का परफ्यूम कलेक्शन देख इंफ्लूएंसर हो गया हैरान(फोटो: Instagram-@the.dognosee)

परफ्यूम लगाना किसे पसंद नहीं होता? किसी को हल्की खुशबू पसंद आती है, तो कोई तेज और लंबे समय तक टिकने वाली फ्रेगरेंस का शौकीन होता है. कुछ लोग अपने पसंदीदा परफ्यूम पर अच्छे-खासे पैसे खर्च करने से भी पीछे नहीं हटते. हालांकि, आमतौर पर लोगों का परफ्यूम कलेक्शन उनके बजट और पसंद के हिसाब से होता है. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका कलेक्शन देखकर अच्छे-अच्छे परफ्यूम लवर्स भी हैरान रह जाएंगे. खास बात यह है कि यह कोई सेलिब्रिटी या बड़ा कारोबारी नहीं, बल्कि एक बिल्डिंग का चौकीदार है. उसके पास मौजूद परफ्यूम देखकर खुद एक परफ्यूम इंफ्लूएंसर भी अपनी हैरानी नहीं छिपा पाया.

वायरल हो रहे इस वीडियो में परफ्यूम इंफ्लूएंसर चेतन आनंद अपनी बिल्डिंग के चौकीदार से बातचीत करते नजर आते हैं. इस दौरान उनकी नजर गार्ड के परफ्यूम कलेक्शन पर पड़ती है. एक के बाद एक कई परफ्यूम देखकर चेतन हैरान रह जाते हैं. उन्हें यकीन नहीं होता कि बिल्डिंग के चौकीदार के पास इतने शानदार परफ्यूम मौजूद हैं. वह गार्ड से पूछते हैं- “भाई ये क्या लगा रखा है तुमने, ये कहां से लेकर आए हो तुम?” इस पर चौकीदार बिना किसी झिझक के जवाब देता है कि एक शख्स ने बिल्डिंग में अपना कमरा खाली किया था और वह ये परफ्यूम उसी से लेकर आया है. गार्ड का यह जवाब सुनकर चेतन और भी हैरान हो जाते हैं. उन्हें शायद उम्मीद नहीं थी कि इतने शानदार कलेक्शन के पीछे ऐसी कहानी होगी.

कमरा खाली करने वाले शख्स से मिले सारे परफ्यूम
वीडियो में आगे चेतन आनंद गार्ड के पास रखे परफ्यूम के ब्रांड और उनके नाम पढ़ने लगते हैं. वह एक-एक करके परफ्यूम देखते हैं और समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर ये कलेक्शन किसका रहा होगा. उन्हें इस बात पर भी हैरानी होती है कि कोई शख्स इतने शानदार परफ्यूम छोड़कर कैसे जा सकता है. इसके बाद चेतन एक बार फिर चौकीदार से पूछते हैं कि आखिर ये परफ्यूम किसने दिए हैं? इस बार भी गार्ड का जवाब पहले जैसा ही रहता है. वह बताता है कि बिल्डिंग में एक शख्स कमरा खाली कर रहा था और उसी के पास से उसे ये परफ्यूम मिले थे. गार्ड की बात सुनकर चेतन कहते हैं कि कौन कहता है कि भारतीय लोगों को लग्जरी परफ्यूम का शौक नहीं होता. हमारे बिल्डिंग के चौकीदार के पास ही ऐसा शानदार कलेक्शन मौजूद है. उनकी बातों से साफ पता चलता है कि गार्ड के पास मौजूद परफ्यूम ने उन्हें काफी प्रभावित किया है.

View this post on Instagram

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X