रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सिर्फ 2 मिनट में बनाएं मिथिला-राजस्थानी स्टाइल का दही-राई रायता, स्वाद ऐसा कि चट जाएंगे उंगलियां
लाइफ़स्टाइल

सिर्फ 2 मिनट में बनाएं मिथिला-राजस्थानी स्टाइल का दही-राई रायता, स्वाद ऐसा कि चट जाएंगे उंगलियां

November 15, 2026


Last Updated:

Dahi Rai Rayta Recipe: दरभंगा में मिथिला और राजस्थानी कॉम्बो पैक वाले खास दही-राई रायते की रेसिपी सामने आई है. इसे सिर्फ दो मिनट में आसानी से तैयार किया जा सकता है. यह हेल्दी और बजट में भी है. इसे खाने के बाद आप उंगलियां तक चट जाएंगे.

ख़बरें फटाफट

दरभंगा: ऑफिस की हो रही है देर या बच्चों को लंच में देना है हेल्दी नाश्ता, तो आज हम आपको एक ऐसे नाश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं. जो 2 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा. यह हेल्दी भी होगा और आपके बजट में भी होगा. आज हम बात कर रहे हैं मिथिला और राजस्थानी कॉम्बो पैक वाली दही और राई वाले रायते की. इसे खाने के बाद आप उंगलियां तक चट जाएंगे.

मिथिला की गृहणी रीना चौधरी बताती हैं कि इसके लिए सबसे पहले आप ताजी दही ले लें. उसके बाद प्याज और हरी मिर्च को बारीकी से काट लें. अब एक कटोरे में अपने अनुसार ताजी दही निकालें और उसे चम्मच की सहायता से तब तक चलाएं, जब तक कि वह पूरी दही पतली न हो जाए. बीच में आप थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं और फिर चम्मच से उसे चलाते रहें.

जानें रेसिपी

जब दही पूरी तरीके से पतली हो जाए, तब बारी आती है मसालों की. इसके बाद चूल्हे पर तवा चढ़ाएं, उस पर जीरा और काली मिर्च डालकर अच्छे से भूनें. जब तक यह भुन रहा है, तब तक दही में स्वाद के अनुसार काला नमक मिला दें. उसके बाद एक से डेढ़ चम्मच चीनी मिला दें. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी दही कितनी खट्टी है. इसके बाद आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच लाल सूखी मिर्च पाउडर, थोड़ी सी धनिया पाउडर और मीट मसाला पाउडर, यह सब मिलाकर अच्छे से मिला लें. फिर तवे पर भुने हुए जीरा और काली मिर्च को दरदरा पीस लें और फिर उसे भी दही में मिला दें.

जानें कब मिलाएं प्याज और हरी मिर्च

अब तवे या किसी छोटे बर्तन में सरसों का तेल डालकर गैस चूल्हे पर चढ़ाएं और उसे गर्म होने दें. जब तेल गर्म हो जाए तो राई और कढ़ी पत्ता, इनको थोड़ी सी हल्दी के साथ सरसों के तेल में अच्छे से तड़का लगा लें. जब यह अच्छे से तड़क जाए, तब दही के रायते में इसका छौंक लगाएं और उसे अच्छे से मिला लें. अब बारी आती है प्याज और हरी मिर्च की. बारीक कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च को इस दही के रायते में मिलाएं और उसे अच्छे से मिलाकर तुरंत सर्व करें. रोटी, पूरी किसी के साथ भी इसका आनंद ले सकते हैं. काफी स्वादिष्ट और लाजवाब व्यंजन आपका तैयार हो जाएगा.

authorimg
Brijendra Pratap Singh
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<...>और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X