शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
वाराणसी

Varanasi News:बापू धाम 9 घंटे देर से पहुंची स्टेशन – The Bapu Dham [train] Arrived At The Station 9 Hours Late

November 12, 2026


मिर्जापुर रूट की सभी ट्रेनें ट्रैक पर लौट आई लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर डायवर्जन का असर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी दिखाई दिया। बापूधाम, दानापुर उधना सहित कई ट्रेनें विलंब से स्टेशन पर पहुंचीं।

इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मिर्जापुर रूट पर बुधवार को कुछ कार्य होने के कारण कई ट्रेनों को ज्ञानपुर रोड से होकर वाराणसी या प्रयागराज भेजा गया।

ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर बृहस्पतिवार को साप्ताहिक हावड़ा एक्सप्रेस दो घंटे, बनारस सुपरफास्ट 2़ 39 घंटे, बापू धाम 9 घंटे , सुपौल विशेष ट्रेन एक घंटे, दानापुर सुपरफास्ट 9घंटे, ग्वालियर स्पेशल 8 घंटे विलंब से पहुंची।

इसी तरह बनारस प्रयागराज मेमू 40 मिनट, स्वतंत्रता सेनानी 2.24, गुवाहटी स्पेशल 2.29, विभूति एक्सप्रेस 1 घंटे की देरी से पहुंची।

स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र दूबे ने कहा कि डायवर्जन के साथ ही कोहरे से भी ट्रेनें विलंबित हो रही हैं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X