शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छठ पूजा का तीसरा दिन:सूर्य को अर्घ्य देने से पहले करीबियों को भेजें छठ पूजा की शुभकामनाएं – Chhath Puja 2026 Day 3 Sandhya Arghya Time Muhurat Quotes Wallpapers Wishes
अध्यात्म

छठ पूजा का तीसरा दिन:सूर्य को अर्घ्य देने से पहले करीबियों को भेजें छठ पूजा की शुभकामनाएं – Chhath Puja 2026 Day 3 Sandhya Arghya Time Muhurat Quotes Wallpapers Wishes

November 14, 2026


Chhath Puja 2026 Day 3 Sandhya Arghya Time Muhurat Quotes Wallpapers Wishes

महापर्व छठ के शुभकामना संदेश
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य का विशेष महत्व होता है। इस दिन ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। छठ पर्व कठिन व्रत में से एक माना जाता है। इसमें व्रती संतान की लंबी आयु और उनकी खुशहाली के लिए सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा के लिए लगातार 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। छठ पर्व इस बार 13 नवंबर से शुरू हुआ है जिसके पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य देने के साथ अपने प्रियजनों की छठ की शुभकामनाएं देते हैं। 

संध्या अर्घ्य की शुभकामनाएं

संध्या अर्घ्य में झुके हर सिर श्रद्धा से, 

छठी मैया भर दें जीवन प्रेम और समृद्धि से।

संध्या अर्घ्य की शुभकामानाएं।

छठी मैया की कृपा से चमके हर राह, 

संध्या अर्घ्य में पूरी हो जाए आपकी हर चाह।

संध्या अर्घ्य की बहुत-बहुत बधाईयां।

डूबते सूरज को अर्घ्य अर्पण का ये पर्व है निराला।

हर चेहरे पर मुस्कान हो और हर घर में हो उजियारा।

संध्या अर्घ्य की ढेरों शुभकामनाएं।

इस व्रत को करने से मिलता है, संतान को दीर्घायु का वरदान

ये छठ आपके जीवन में भी लाए उमंग, उल्लास और खुशियां अपार

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

छठ पूजा आए बनकर उजाला

खुल जाए आप की किस्मत का ताला

हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला

यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला।

छठ पूजा की शुभकामनाएं

जो हैं जगत के तारणहार

सात घोड़ों की है जिनकी सवारी

न कभी रुके, न कभी देर करें

ऐसे हैं हमारे सूर्य देव

आओ मिलकर करें

इस छठ पर उनका पूजा

मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

सात घोड़ों के रथ पर सवार

सूर्य देव आएं आपके द्वार

किरणों से भरे आपका घर संसार

छठ पूजा हो आपके समृद्धि का त्योहार

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X