शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छठ 2026:गंगा सफाई के दावों के बीच घाटों पर नालों की गंदगी, छठ पर हजारों महिलाएं करेंगी स्नान – Chhath 2026 Despite Claims Of Ganga Cleaning Filth From Drains Remains At Ghats In Chandauli
चंदौली

छठ 2026:गंगा सफाई के दावों के बीच घाटों पर नालों की गंदगी, छठ पर हजारों महिलाएं करेंगी स्नान – Chhath 2026 Despite Claims Of Ganga Cleaning Filth From Drains Remains At Ghats In Chandauli

November 13, 2026


Chhath 2026 Despite claims of Ganga cleaning filth from drains remains at ghats in chandauli

घाटों पर नालों की गंदगी

विस्तार

एक तरफ छठ महापर्व की तैयारियां चल रही हैं तो दूसरी तरफ गंगा में गिर रहे नालों का गंदा पानी पर्व की पवित्रता और नदी की स्वच्छता पर सवाल खड़े कर रहा है। पड़ाव के बहादुरपुर से अवधूत भगवान राम घाट तक महज 500 मीटर के दायरे में चार स्थानों पर नालों का पानी सीधे गंगा में गिर रहा है।

वाराणसी और चंदौली जिले की सीमा पर स्थित बहादुरपुर सहित आसपास के करीब 12 गांवों के लोग अवधूत भगवान राम घाट से लेकर बहादुरपुर तक गंगा किनारे छठ पूजा करते हैं। पर्व के दौरान यहां हजारों श्रद्धालु जुटते हैं। इनमें तीन हजार से अधिक महिलाएं व्रत रखकर गंगा में स्नान और पूजन करती हैं। हालांकि, घाट तक पहुंचने से पहले ही गंगा किनारे कई जगह नालों का गंदा पानी नदी में गिरता दिखाई देता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, चार नालों के जरिये आसपास का गंदा पानी सीधे गंगा में पहुंच रहा है। इनके पानी को रोकने, शोधित करने अथवा दूसरी जगह ले जाने के लिए कोई स्थायी इंतजाम नहीं किया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X