शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Gonda News:हार्डवेयर की दुकान में लगी आग – Fire At A Hardware Store
गोंडा

Gonda News:हार्डवेयर की दुकान में लगी आग – Fire At A Hardware Store

November 13, 2026


Fire at a hardware store

कोनिया बनकट गांव में हार्डवेयर की दुकान में आग के बाद जला सामान।

मुजेहना। धानेपुर के कोनिया बनकट गांव के पास पेट्रोल पंप के निकट बुधवार देर रात एक हार्डवेयर की दुकान में अचानक आग लग गई। आग से एक लाख रुपये नकदी समेत छह लाख रुपये से अधिक का सामान जल गया। बगल में स्थित भूसा भंडार भी आग की चपेट में आ गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कोनिया बनकट निवासी बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास उनकी हार्डवेयर की दुकान है। बुधवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। कुछ देर बाद उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो दुकान में रखा मोबिल और हार्डवेयर का अन्य सामान जल रहा था। आग से करीब एक लाख रुपये नकदी और पांच लाख रुपये से अधिक का सामान जल गया।

आग की लपटें बगल में स्थित भूसा भंडार तक भी पहुंच गईं, जिससे वहां रखा भूसा भी जल गया। आग लगने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। एसओ विपुल पांडेय ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस बल को मौके पर भेजा गया था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X