शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छतरपुर:अवैध गुटखे से भरी पिकअप जब्त, चकमा देकर कारोबारी फरार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार्यशैली पर उठे सवाल – Chhatarpur: Police Seize Pickup Loaded With Gutkha, Trader Flees; Food Safety Officer Faces Questions
छतरपुर

छतरपुर:अवैध गुटखे से भरी पिकअप जब्त, चकमा देकर कारोबारी फरार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार्यशैली पर उठे सवाल – Chhatarpur: Police Seize Pickup Loaded With Gutkha, Trader Flees; Food Safety Officer Faces Questions

November 6, 2026


Chhatarpur: Police Seize Pickup Loaded with Gutkha, Trader Flees; Food Safety Officer Faces Questions

छतरपुर में गुटखे से भरी पिकअप पकड़ी

विस्तार

यातायात पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही पान मसाला और गुटखे से ठसाठस भरी एक पिकअप गाड़ी को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने गाड़ी को रोका लेकिन पुलिस के हाथ आते ही वाहन चालक और कारोबारी नवल साहू अपने सहयोगियों के साथ मौके से फरार हो गए।

पिकअप में तिरपाल से ढंककर गुटखा और पान मसाला ले जाया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए कुछ चार पहिया गाड़ियां पिकअप के आगे-आगे चलकर रास्ते की निगरानी कर रही थीं। आशंका है कि यह अवैध सामग्री मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में खपाने के लिए भेजी जा रही थी। पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई उजागर हो पाएगी। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शहर में किराए के मकानों तथा गोदामों को ठिकाना बनाकर यह अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर संचालित किया जा रहा है। इस मामले में जीएसटी चोरी और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की बात भी सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें: उज्जैन कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का छापा: उज्ज्वला योजना में फर्जीवाड़ा, 20 हजार की घूस लेते बाबू गिरफ्तार

अधिकारी की भूमिका पर उठे सवाल

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके तिवारी की भूमिका और कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। घटना के समय कारोबारी नवल साहू खुद दस्तावेज लेकर अधिकारी के सामने खड़ा था। सामने आए वीडियो में भी कागजात अधिकारी के हाथों में स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक मौजूदगी के बीच मुख्य आरोपी का चकमा देकर भाग निकलना अधिकारियों की सतर्कता पर सवाल उठाता है।

जांच रिपोर्ट दबाने के आरोप

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर पूर्व में भी जब्त किए गए गुटखे की जांच रिपोर्ट दबाने के आरोप लग चुके हैं। किराए के मकानों और गोदामों से चल रहे इस काले कारोबार में कई अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X