छतरपुर:कॉलेज तिराहा के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, जान बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा दुकानदार, पैर में लगी गोली – Chhatarpur: Rapid Gunfire Near College Tiraha, Shopkeeper Pleads For Life As Bullet Hits His Leg

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
November 6, 2026

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
शहर के व्यस्त कॉलेज तिराहा क्षेत्र में देर रात गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। यहां समोसे की दुकान संचालित करने वाले मुनमुन चौरसिया पर गोली चलाने का गंभीर आरोप रिलायंस पेट्रोल पंप संचालक संजू अग्रवाल पर लगा है। पीड़ित के मुताबिक विवाद के दौरान आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दो फायर किए। इनमें एक गोली उसके पैर में लगी, जबकि दूसरी गोली सीने पर चलाने की कोशिश की गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर सिविल लाइन और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
पीड़ित मुनमुन चौरसिया ने बताया कि वह नाश्ते की दुकान संचालित करता है। देर रात वह खाना पैक कराने के लिए गया था, तभी संजू अग्रवाल वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उससे बहस करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने कथित तौर पर लाइसेंसी पिस्टल निकालकर गोली चला दी। पीड़ित का आरोप है कि पहली गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद दूसरी गोली सीने की तरफ चलाई गई लेकिन उसने आरोपी का हाथ ऊपर कर दिया, जिससे गोली हवा में चली गई। पीड़ित के मुताबिक उसने अपनी जान बचाने के लिए हाथ जोड़कर और मां की कसम देकर उसे छोड़ने की गुहार लगाई, तब जाकर फायरिंग रुकी।
ये भी पढ़ें: धनतेरस पर आज मुरैना से ग्रामीणों को संपत्ति की रजिस्ट्री की सौगात देंगे सीएम, अब तक 17.09 लाख रजिस्ट्रियां पूरी
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना एक्सीलेंस स्कूल नंबर-1 के सामने महाराजा कॉलेज के पास की बताई जा रही है। फायरिंग की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय और कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल विवाद की वजह और गोली चलाने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। सिविल लाइन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
November 13, 2026
सांकेतिक – फोटो : AI विस्तार मूर्ति रक्षित मूर्ति संरक्षित फाउंडेशन ने खजुराहो स्थित ग्यारहवीं शताब्दी के प्रसिद्ध जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा के मस्तक को फिर से प्रतिमा से जोड़ने की मांग की है। साथ ही, वहां धार्मिक अनुष्ठान शुरू करने की अनुमति देने की भी मांग की है। यह मस्तक हाल […]
November 9, 2026
छतरपुर में लगी आग विस्तार छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दीपावली के दिन आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। जहर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने डीसेंट इंग्लिश स्कूल के पास, छोटू शुक्ला की दुकान के बगल में स्थित स्टेशनरी और बुक डिपो में अचानक आग लग […]
November 6, 2026
छतरपुर में गुटखे से भरी पिकअप पकड़ी विस्तार यातायात पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही पान मसाला और गुटखे से ठसाठस भरी एक पिकअप गाड़ी को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने गाड़ी को रोका लेकिन पुलिस के हाथ आते ही वाहन चालक और कारोबारी नवल साहू अपने सहयोगियों के साथ मौके से […]
