मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छत्तीसगढ़:नाले में बाइक समेत मिला युवक का शव, पुल की रेलिंग से टकराने के बाद हादसे की आशंका – Janjgir Youth Found Dead In Drain, Suspected Bike Accident While Heading To Sister’s House
जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़:नाले में बाइक समेत मिला युवक का शव, पुल की रेलिंग से टकराने के बाद हादसे की आशंका – Janjgir Youth Found Dead In Drain, Suspected Bike Accident While Heading To Sister’s House

November 17, 2026


Janjgir Youth Found Dead in Drain, Suspected Bike Accident While Heading to Sister’s House

नाले में मिला युवक का शव।

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बनारी स्थित नाले में एक युवक का शव मोटरसाइकिल सहित मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान अकलतरा निवासी 28 वर्षीय प्रवीण मारचे के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

प्रारंभिक जांच में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद युवक मोटरसाइकिल समेत नाले में गिर गया होगा। सिटी कोतवाली पुलिस को गांव के सरपंच के माध्यम से सूचना मिली थी। सरपंच ने बताया था कि नाले में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। पास में ही उसकी मोटरसाइकिल भी गिरी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान प्रवीण मारचे निवासी अकलतरा के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल प्रवीण के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ससुराल से दीदी के घर जा रहा था प्रवीण

प्रारंभिक जांच में पता चला कि प्रवीण 16 नवंबर को अपने ससुराल ग्राम पुटपुरा आया हुआ था। उसी दिन शाम करीब 6:30 बजे वह नैला स्थित अपनी दीदी के घर जाने के लिए निकला था। पुलिस को आशंका है कि रास्ते में बनारी के पास पुल पर उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। इसके बाद वह रेलिंग से टकराकर बाइक समेत नाले में जा गिरा।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

मंगलवार को पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस इस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X